ऋषभ पंत ने चेपॉक में जड़ा शतक तो दिल्ली कैपिटल्स ने उठा लिया बड़ा कदम, जानें पूरा मामला

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा. उनके शतक जड़ते ही दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार डीसी ने कहा है कि पंत उनकी पहली पसंद हैं.

BCCI
India Daily Live

Rishabh Pant: चेन्नई के चेपॉक मैदान में भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से कहर बरपाया. उन्होंने टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़कर शानदार कमबैक किया है. करीब दो साल से टेस्ट मैच से दूर रहे पंत ने आखिर बता ही दिया कि वो टेस्ट के भी एक बेहतरीन खिलाड़ी है. चेपॉक में ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से तूफानी अंदाज में शतक जड़ा दूसरी ओर उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा कदम उठा लिया. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को रिटेन करेगी. सूत्रों ने बताया कि पंत कैपिटल्स की पहली पसंद हैं. 

पिछले कई महीनों से ऋषभ पंत को लेकर अफवाहें चल रहीं थीं कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज कर देगी. लेकिन पंत के शतक जड़ने के बाद जो खबर सामने आई वह कहीं न कहीं उन्हें खुश कर देने वाली है. 

दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को लेकर ले लिया फैसला

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को बनाए रखेगी. इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी उनकी सैलरी में भी इजाफा कर सकती है. जीएमआर स्पोर्ट्स और जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को अपनी पहली पसंद बताया है. फ्रेंचाइजी पिछली मेगा ऑक्शन की तरह इस बार भी ऋषभ पंत को ही अपना नंबर-वन रिटेंशन रखना चाहती है. 

वहीं, कुछ हफ्ते पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऋषभ पंत अब चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं, दिल्ली रोहित शर्मा को खरीदकर उन्हें कप्तान बना सकती है. 

DC के मालिक से हुई थी मुलाकात

एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर और जेएसडब्लू के मालिक पार्थ जिंदल के बीच मुलाकात हुई थी. दोनों स्टेडियम में मिले थे.  ऋषभ पंत 2016 से ही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. तब से वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही बने हुए हैं. 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कप्तान बनाया था. दिसंबर 2022 में हुए एक्सीडेंट की वजह से पंत 2023 का आईपीएल नहीं खेल पाए थे. 2024 में वापसी की थी. हालांकि, उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं था लेकिन टी20 विश्व कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.