दीप्ति शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा, पुरुष और महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय ऑलराउंडर

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल की.

X
Ashutosh Rai

दुबई में भारत और थाईलैंड के बीच खेले जा रहे विमेंस एशिया कप 2026 मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया. मैदान पर उतरते ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 150 मैच पूरे किए. इस उपलब्धि के साथ वह हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं.

150 टी20 इंटरनेशनल मैच पूरे किए

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 150 मैच पूरे कर लिए. वह यह आंकड़ा छूने वाली दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर हैं. भारत की महिला क्रिकेट में उनसे पहले हरमनप्रीत कौर ने 202 और स्मृति मंधाना ने 171 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.


रोहित शर्मा के क्लब में हुईं शामिल

पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दीप्ति अब चौथे नंबर पर हैं. पुरुष क्रिकेट में रोहित शर्मा भारत की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी रहे हैं. दीप्ति से पहले महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत और मंधाना इस आंकड़े तक पहुंच चुकी हैं.