IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

33 साल की विस्फोटक बैटर ने संन्यास से लिया यू टर्न, अब वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को है तैयार

Deandra Dottin: वेस्टइंडीज की दिग्गज बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए एक बार फिर तैयार हैं. उन्होंने संन्यास तोड़ दिया है. यह खबर वेस्टइंडीज क्रिकेट की महिला टीम के लिए खुश होने वाली है. डिएंड्रा जैसी बल्लेबाज के वापस आने का मतलब ये है कि अब टीम का ताकत दोगुना हो जाएगी, क्योंकि वो गेंद और बल्ले से कहर बरपाती हैं.

Twitter
India Daily Live

Deandra Dottin: वेस्टइंडीज की दिग्गज बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन इस वक्त चर्चा में हैं. उन्होंने संन्यास से यू टर्न लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया है. अब वो एक बार फिर बल्ले से कहर बरपाती दिखेंगी. इसी साल होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक पहले उन्होंने इसलिए संन्यास तोड़ा है ताकि वो अपने देश को विश्व कप का खिताब जिता सकें. उन्हें महिला क्रिकेट का क्रिस गेल कहा जाता है, क्योंकि डिएंड्री भी वेस्टइंडीज से आती हैं और क्रिस गेल की तरह ही लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए पहचान रखती हैं.

डिएंड्रा डॉटिन को महिला क्रिकेट में ‘वर्ल्ड बॉस’ के निकनेम से जाना जाता है. उन्होंने 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अब ये कन्फर्म किया है कि वो वापसी करने जा रही हैं. उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी.

डिएंड्रा डॉटिन के नाम दर्ज है ये शानदार रिकॉर्ड

डिएंड्रा डॉटिन के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने का कमाल किया है. उन्होंने  2010 में खेले गए महिला T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कमाल किया था. उन्होंने 38 गेंदों में शतक पूरा किया था, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. 14 साल बाद भी यह रिकॉर्ड कायम है.

अक्टूबर में शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024

टी20 महिला विश्व कप 2024 की तैयारियां तेज हैं. इस बार बांग्लादेश में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना है. इसके लिए आईसीसी पहले ही शेड्यूल जारी कर चुका है.  पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को खिताबी मुकाबला तय किया गया है.



10 टीमें के बीच 23 मैच होंगे

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दो स्थानों पर खेले जाएंगे.  इनमें ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं. टूर्नामेंट में कुल 23 मैच होंगे.

महिला टी20 विश्व कप का इतिहास

महिला टी20 विश्व कप का यह 9वां सीजन होगा, अब तक 8 एडिशन हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने 6 बार ट्रॉफी जीती है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने एक-एक बार खिताब जीता है. टीम इंडिया आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई. हालांकि 2020 के टी20 विश्व कप में उसने जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था.