'FIFA ने अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया...', 'Cristiano Ronaldo' के Instagram Like से 'Messi' पर फिर उठे सवाल
Cristiano Ronaldo ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विवादित पोस्ट लाइक कर Messi की अर्जेंटीना के World Cup 2026 अभियान पर सवाल उठा दिए हैं.
FIFA World Cup 2026 खत्म होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार चर्चा की वजह Cristiano Ronaldo का एक इंस्टाग्राम लाइक बना है. एक वायरल पोस्ट को लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है, जिसमें Messi की अर्जेंटीना के फाइनल तक पहुंचने पर सवाल उठाए गए हैं.
विवादित पोस्ट से फिर शुरू हुई बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि Cristiano Ronaldo के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट @cristiano ने एक ऐसी रील को लाइक किया, जिसमें FIFA पर अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचाने में मदद करने का आरोप लगाया गया था. यह वीडियो स्पेनिश टीवी कार्यक्रम 'एस्पेजो पब्लिको' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था. वीडियो में पत्रकार पिलर रोड्रिगेज लोसांटोस ने कहा कि अर्जेंटीना को कई मुकाबलों में फायदा मिला और FIFA की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने यह भी कहा कि स्पेन का मुकाबला सिर्फ अर्जेंटीना से नहीं, बल्कि FIFA से भी था.
फिर चर्चा में मेसी-रोनाल्डो की प्रतिद्वंद्विता
इसके बाद सोशल मीडिया पर मेसी और रोनाल्डो के फैंस के बीच बहस तेज हो गई. दोनों खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता पिछले दो दशकों से फुटबॉल की सबसे बड़ी चर्चाओं में रही है. ऐसे में रोनाल्डो के इस लाइक को कई लोगों ने एक संकेत के तौर पर देखा. यह भी याद दिलाया गया कि पुर्तगाल का सफर वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 में स्पेन के खिलाफ खत्म हो गया था और बाद में रोनाल्डो ने कहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप था. इसी वजह से उनके इस सोशल मीडिया एक्टिविटी पर और ज्यादा ध्यान गया.
Also Read
- Indian at CWG 2026: टोक्यो ओलंपिक से ग्लासगो के रिंग तक, क्या राष्ट्रमंडल खेलों में 'सोने का मुक्का' जड़ेंगी लवलीना बोरगोहेन?
- रजा की भारत को ललकार... कहा 'हम किसी से कम नहीं' जिम्ब्बावे के कप्तान ने सीरीज से पहले ही दे डाली चेतावनी
- 'दर्द बहुत गहरा है...', वर्ल्ड कप फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद 'LIONEL MESSI' ने तोड़ी चुप्पी
अर्जेंटीना पर पहले भी उठे थे सवाल
अर्जेंटीना के अभियान के दौरान कुछ मुकाबलों में रेफरी के फैसलों को लेकर सवाल जरूर उठे थे. मिस्र के खिलाफ मुकाबले में VAR रिव्यू के बाद एक गोल रद्द किया गया था. उसके बाद अर्जेंटीना के निर्णायक गोल से पहले पेनल्टी की अपील भी खारिज हुई थी. बाद में FIFA के रेफरी प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने साफ कहा कि रेफरी निष्पक्ष तरीके से काम कर रहे हैं और पक्षपात के आरोप सही नहीं हैं. टूर्नामेंट के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन से एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल कर स्पेन को दूसरा वर्ल्ड कप खिताब दिलाया. इसके बावजूद रोनाल्डो के इंस्टाग्राम लाइक ने अर्जेंटीना के पूरे अभियान पर एक नई बहस को फिर हवा दे दी है.