'मैंने बहुत कोशिश की...', रोते हुए वर्ल्ड कप से बाहर हुए Cristiano Ronaldo; 91वें मिनट के गोल से स्पेन ने तोड़ा पुर्तगाल का दिल
स्पेन ने इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो के गोल से पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. इस हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया.
FIFA World Cup 2026 में राउंड ऑफ 16 में स्पेन और पुर्तगाल के बीच खेला गया मुकाबला यादगार बन गया. आखिरी मिनट में आए गोल ने मैच का फैसला कर दिया. इस गोल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप करियर खत्म कर दिया औैर एक बार फिर उन्हें रुला दिया.
91वें मिनट ने बदल दी पूरी कहानी
डलास के एटी एंड टी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा. स्पेन और पुर्तगाल दोनों ने कई अच्छे मौके बनाए. दोनों टीमों के अटैक में वो जान नहीं दिखी. इसी कारण गोल नहीं हो रहा था. अंतिम समय में लगा कि ये गेम एक्स्ट्रा टाइम तक जाएगा, तभी 91वें मिनट में स्पेन के सब्स्टीट्यूट मिकेल मेरिनो ने फेरान टोरेस के जबरदस्त पास पर शानदार गोल कर दिया. इस एक गोल ने स्पेन को 1-0 की जीत दिला दी और टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. दूसरी ओर पुर्तगाल का सफर यहीं समाप्त हो गया और टीम के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप भी खत्म हो गया.
Also Read
- IND vs ENG: बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN...! श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, 3rd T20I में बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत?
- बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया, विश्व कप से बाहर हुई मेजबान टीम; अब स्पेन से होगी भिड़ंत
- स्पेन से हार के बाद छलके Ronaldo के आंसू... टूटा विश्व कप का सपना, क्या सच में फुटबॉल को कहा अलविदा?
रोनाल्डो की भावुक विदाई ने छू लिया दिल
अंतिम सीटी बजते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दिए. उन्होंने मैदान पर मौजूद दर्शकों की ओर हाथ उठाकर उनका धन्यवाद किया और तालियां बजाईं. मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया और उन्हें इस बात का संतोष है कि उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी. इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. पूरे मैच में उन्हें गेंद पर बहुत कम मौके मिले और दूसरे हाफ में उनका प्रभाव भी सीमित रहा. इसके बावजूद दर्शकों ने उन्हें खड़े होकर सम्मान दिया और उनकी विदाई का पल लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
सपना अधूरा रह गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में छह अलग-अलग विश्व कप खेले और कुल 27 मुकाबलों में हिस्सा लिया. उन्होंने 11 गोल किए और छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. हालांकि, उनका विश्व कप ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका. पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि रोनाल्डो जैसा खिलाड़ी बहुत कम देखने को मिलता है और फुटबॉल हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा. मैच के बाद स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल ने भी रोनाल्डो से मुलाकात कर उन्हें गले लगाया. यह पल एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक फुटबॉल की विरासत के आगे बढ़ने का प्रतीक बन गया.