menu-icon
India Daily

'Olympics में क्रिकेट की वापसी ऐतिहासिक पल', जय शाह ने जताई खुशी; पहली बार होगा ICC ओलंपिक क्वालिफायर

ICC और IOC ने LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिए क्वालिफिकेशन का तरीका कन्फर्म कर दिया है. इसको लेकर ICC चेयरमैन जय शाह ने अपनी खुशी जाहीर की.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
'Olympics में क्रिकेट की वापसी ऐतिहासिक पल', जय शाह ने जताई खुशी; पहली बार होगा ICC ओलंपिक क्वालिफायर
Courtesy: India Daily

128 साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) ने आज मिलकर एक ऐसा ऐलान किया जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिलाकर रख दिया है. लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिए क्वालिफिकेशन का पूरा तरीका अब तय कर दिया गया है. सबसे बड़ी खबर ये है कि पहली बार ICC ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन होने जा रहा है.

128 साल बाद ओलंपिक में लौटेगा क्रिकेट

क्रिकेट ने आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शिरकत की थी. उस समय के बाद से यह खेल दुनिया के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट मंच से दूर था. अब लॉस एंजिल्स 2028 में यह सिलसिला दोबारा शुरू होगा. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 फॉर्मेट में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया सभी महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व पक्का किया गया है, जिससे यह टूर्नामेंट सही मायनों में वैश्विक बन जाएगा.

पहली बार होगा ICC ओलंपिक क्वालिफायर

सबसे बड़ी और रोमांचक बात यह है कि इस बार पहली बार ICC ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन किया जाएगा. दुनिया भर की टीमों को ओलंपिक मंच तक पहुंचने का एक साफ रोमांचक रास्ता मिलेगा. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के साथ-साथ छोटी क्रिकेट राष्ट्रों को भी इस क्वालिफायर के जरिए ओलंपिक स्टेज पर चमकने का मौका मिलेगा. ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह हमारे खेल के लिए ऐतिहासिक पल है और दुनिया भर के सदस्यों को आगे बढ़ने का एक शानदार मौका मिला है.

जय शाह बोले- यह क्रिकेट के लिए शिखर का पल है

ICC चेयरमैन जय शाह ने इस ऐलान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ओलंपिक खेल मल्टी-इवेंट स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा मंच हैं और LA28 में क्रिकेट का शामिल होना हर क्षेत्र के खिलाड़ियों और फैंस को प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट नए दर्शकों तक पहुंचेगा और खेल को वैश्विक पहचान मिलेगी. भारत जैसे देश के लिए यह खबर और भी खास है क्योंकि करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमी पहली बार ओलंपिक में अपनी टीम को क्रिकेट खेलते देख सकेंगे.