CWG 2026: ग्लासगो में खेलों के महाकुंभ की उलटी गिनती शुरू, 23 जुलाई से मचेगा धमाल
Commonwealth Games 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से ग्लासगो में होगी. उद्घाटन समारोह में किंग चार्ल्स और क्वीन शामिल होंगे.
ग्लासगो में होने वाले Commonwealth Games 2026 की शुरुआत अब कुछ ही दिनों दूर है. 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन में दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस बार खेलों का आयोजन छोटे लेकिन आधुनिक और खिलाड़ी-केंद्रित प्रारूप में किया जाएगा.
23 जुलाई से होगा शानदार आगाज
Commonwealth Games 2026 का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को ग्लासगो के प्रसिद्ध The Hydro एरीना में होगा. इस खास मौके पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन भी मौजूद रहेंगे. समारोह में मशहूर गायक टॉम वॉकर अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे कार्यक्रम और भी खास बनने की उम्मीद है. आयोजकों का कहना है कि इस बार उद्घाटन समारोह में खेल, संस्कृति और संगीत का शानदार मेल देखने को मिलेगा. खेलों की शुरुआत के साथ दुनिया भर के खिलाड़ी पदकों के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे.
10 खेलों में दिखेगा दम
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स को पहले के मुकाबले ज्यादा सरल और व्यवस्थित बनाया गया है. पूरे आयोजन में 10 मुख्य खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें एथलेटिक्स, तैराकी, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, ट्रैक साइक्लिंग, नेटबॉल, जिम्नास्टिक्स, बॉल्स और 3x3 बास्केटबॉल शामिल हैं. खेलों का आयोजन ग्लासगो शहर के चार प्रमुख स्थानों पर होगा. खास बात यह है कि इस बार पैरा खिलाड़ियों के लिए 47 पदक स्पर्धाएं रखी गई हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा एकीकृत पैरा स्पोर्ट्स कार्यक्रम माना जा रहा है. पहले मुकाबले की शुरुआत बॉल्स और पैरा बॉल्स से होगी.
Also Read
- 'नाम नहीं, फॉर्म ही तय करेगी भविष्य...', रोहित के बाद अब विराट की बारी, अश्विन ने दे दी बड़ी चेतावनी
- Rohit Sharma Retirement: 46 गेंदों के आगे फींकी पड़ गई 33 सेंचुरी, 19 जुलाई को लगेगा रोहित के 19 साल के सफर पर पूर्ण विराम!
- Rohit Sharma Retirement: लंदन पहुंचे रोहित शर्मा के माता-पिता, क्या कल होगा 'HITMAN' का आखिरी शो?
भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले
भारतीय खेल प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है. Commonwealth Games 2026 के प्रसारण अधिकार Sony Pictures Networks India के पास हैं. सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. आयोजन से पहले ग्लासगो में Commonwealth Mile और Kelvingrove Park Game On Live Site जैसी नई सुविधाएं भी शुरू की गई हैं. साथ ही Scotstoun Stadium में आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक तैयार कर लिया गया है.