पाकिस्तान के कहने पर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जय शाह टीम इंडिया पर गिराएंगे गाज, ले सकते हैं बड़ा एक्शन?
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक नया विवाद उभरता दिख रहा है. यह विवाद टीम इंडिया की जर्सी को लेकर है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई टीम इंडिया के जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नही छपवा रही है.
Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआते होने जा रही है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. लेकिन भारत इस इवेंट के मुकाबले दुबई में खेलेगा. चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर BCCI और PCB के बीच पहले ही बहुत तकरार हो चुकी है. अब एक नई तकरार जर्सी को लेकर होती दिख रही है.
दरअसल, कई ऐसी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखवाएगा. अब आपके मन में एक सवाल और उठ रहा होगा कि आखिर क्यों टीम इंडिया को जर्सी में पाकिस्तान का नाम लिखवाना होगा. तो जवाब है कि जब भी कोई देश आईसीसी इवेंट होस्ट करता है तो उस इवेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को होस्टिंग कंट्री का नाम लिखवाना पड़ता है.
अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया के ड्रेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, अभी इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
Also Read
जय शाह लेंगे आखिरी फैसला
इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी IANS से बात करते बीसीसीआई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं छपवा रही है. अधिकारी ने विश्वास जताया कि आईसीसी ऐसा होने नहीं देगा.
इस मुद्दे को लेकर पीसीबी अपनी बात लेकर आईसीसी के पास जा सकता है और आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह हैं. यानी अगर पाकिस्तान अपनी बात लेकर जय शाह के पास पहुंचता है तो मजबूरन वह टीम इंडिया के खिलाफ फैसला ले सकते हैं.
जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को आईसीसी के चेयरमैन का पदभाल संभाल था. अब अगर बीसीसीआई टीम इंडिया के जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं प्रिंट करवाती और पाकिस्तान आईसीसी के पास जाता है तो जय शाह की इस पर आखिरी फैसला लेंगे.