Hardik Pandya की वापसी पर बड़ा अपडेट, कब तक लौटेंगे, क्या है BCCI का स्पेशल प्लान?
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की वनडे विश्व कप 2023 में चोट लगी थी. उनकी वापसी के लिए बीसीसीआई ने 18 हफ्ते का स्पेशल प्लान बनाया है. जानिए...
Hardik Pandya: भारीय टीम दस दिसंबर से साउथ अफ्रीका का दौर करेगी. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. जिसमें हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि विश्व कप 2023 में चोट के चलते वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसलिए अभी कुछ महीने वह क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे. उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
हार्दिक को लेकर बीसीसीआई को जल्दबाजी नहीं करना चाहता, क्योंकि अगले साल टी20 विश्व कप होना है. इसलिए उनकी फिट रहना बेहद जरूरी है. नेशनल क्रिकेट अकादमी में हार्दिक पांड्या वापसी की तैयारियों में जुटे हैं. उनके लिए बीसीसीआई ने ठीक उसी तरह का कार्यक्रम तैयार किया है, जिससे जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल गुजर चुके हैं और दमदार वापसी भी की.
हार्दिक पांड्या के लिए बनाया है स्पेशल प्रोग्राम
इनसाइड स्पोर्ट्स ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से बताया कि 'बीसीसीआई ने हार्दिक को चोट से उबारने के लिए 18 सप्ताह के लिए एक कार्यक्रम बनाया है, जिसमें पांड्या की दिनचर्या भी शामिल है. वे इस दौरान तमाम तरह की ट्रेनिंग से गुजरेंगे. बोर्ड उनके कार्य प्रबंधन को अच्छे से देखना चाहता है ताकि भविष्य में उन्हें ऐसी किसी चोट का सामना न करना पड़ा और लंबे समय तक टीम के लिए फिट रहें.'
पीठ की चोट ठीक, पैर की समस्या से जूझ रहे
एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पीठ की चोट से पूरी तरह उभर चुके हैं. वह फिलहाल पैर की चोट से ही परेशान हैं. आपको बता दें कि विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या का टखना मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. उसके बाद वह कोई भी मैच नहीं खेल पाए थे.