दिशा पटानी संग वायरल वीडियो पर आखिरकार तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस संग रिश्ते को किया कंफर्म!
नूपुर सैनन की शादी से जुड़े वायरल वीडियो में दिशा पटानी के साथ नाम आने पर पंजाबी सिंगर तलविंदर ने पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और उनका दिल टूट गया.
मुंबई: पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं. वजह बना एक वायरल वीडियो जो हाल ही में नूपुर सैनन की शादी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिशा पटानी के साथ एक शख्स नजर आ रहा था, जिसे लेकर कई यूजर्स ने दावा किया कि वह तलविंदर हैं. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर कयासों का दौर शुरू हो गया. देखते ही देखते सिंगर का नाम ट्रेंड करने लगा और डेटिंग से लेकर निजी जिंदगी तक कई तरह की बातें होने लगीं.
अब इस पूरे मामले पर तलविंदर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो देखकर उन्हें गहरा झटका लगा. तलविंदर ने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो वह मानसिक रूप से बिल्कुल तैयार नहीं थे. उन्होंने बताया कि वह सोने से ठीक पहले यह सब देख रहे थे और हर जगह अपना चेहरा देखकर उन्हें ऐसा लगा जैसे उनसे कोई खास पल छीन लिया गया हो.
दिशा पटानी संग वीडियो पर तलविंदर का रिएक्शन
सिंगर ने कहा कि वह काफी समय से अपने काम को लेकर एक खास योजना पर काम कर रहे थे. वह चाहते थे कि लोग उनके म्यूजिक पर ध्यान दें न कि उनकी निजी पहचान पर. उन्होंने साफ किया कि वह कभी यह नहीं कह रहे थे कि वह अपना चेहरा नहीं दिखाएंगे, लेकिन वह यह जरूर चाहते थे कि उनकी निजी जिंदगी को अलग रखा जाए.
उनके मुताबिक लोगों को इस बात पर फोकस करना चाहिए था कि वह क्या बना रहे हैं और क्या पेश कर रहे हैं. लेकिन वायरल वीडियो ने पूरी कहानी को दूसरी दिशा में मोड़ दिया.
व्यूज के लिए कंटेंट बनाने पर नाराजगी
तलविंदर ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कैसे लोग सिर्फ कुछ व्यूज और लाइक्स के लिए उस वीडियो को बार बार शेयर कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एक ही वीडियो उन्हें सैकड़ों बार भेजा गया. लोग बिना सोचे समझे कंटेंट बना रहे थे और किसी की मेहनत और सोच की परवाह नहीं कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि जिसने मीडिया को यह वीडियो दिया, उसका मकसद समझ से परे है. कुछ हजार व्यूज के लिए किसी के छोटे से प्लान और क्रिएटिव सोच को खत्म कर देना सही नहीं है. यही वजह है कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें बेहद दुख पहुंचा.
दिशा पटानी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तलविंदर ने बेहद संतुलित जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह और दिशा दोनों ही अपनी जिंदगी को समझने की प्रक्रिया में हैं. उन्होंने साफ किया कि वह इन अफवाहों को और हवा नहीं देना चाहते. तलविंदर ने कहा कि अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं तो वह उन्हें अफवाहें ही रहने देंगे. वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सफाई देने की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहते.
और पढ़ें
- सिनेमाघरों में आने से पहले ही 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा मोटी रकम में बिके OTT राइट्स
- अमीरी में पत्नी ऐश्वर्या राय से कितने पीछे हैं अभिषेक बच्चन?
- 'भौकाल बड़े पर्दे पर', इस दिन बड़े पर्दे पर आ रही है 'मिर्जापुर द मूवी', पोस्टर के साथ शेयर की ऑफिशियल रिलीज डेट