IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर BCCI का सख्त एक्शन! खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ पर लग सकता है ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI कुछ खिलाड़ियों के सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने से नाखुश है. जिस कारण बीसीसीआई अब टी20 लीग में 'गर्लफ्रेंड कल्चर' खत्म करने पर विचार कर रही है.
नई दिल्ली: नई दिल्ली: मौजूदा समय में सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं. लीग दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है लेकिन आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद चर्चा में है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जितना सुर्खियां बटोर रहा है, उतना ही मैदान के बाहर उनकी हरकत सवालों के घेरे में है. कुछ खिलाड़ी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासा चर्चा में हैं, जिससे बीसीसीआई नाखुश है. इस कारण अब बोर्ड ने कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI कुछ खिलाड़ियों के सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने से नाखुश है. जिस कारण बीसीसीआई अब टी20 लीग में 'गर्लफ्रेंड कल्चर' खत्म करने पर विचार कर रही है.
'गर्लफ्रेंड कल्चर' खत्म कर सकती है BCCI
IPL 2026 के बीच ही एक बड़ी खबर आ रहा है, रिपोर्ट्स में बताया जा है कि बीसीसीआई बहुत जल्द गर्लफ्रेंड कल्चर पर रोक लगा सकती है. क्योंकि बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि लीग के दौरान टीम बस, टीम होटल और बाकी की जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आ रहे हैं, जोकि समस्या का विषय है.
Also Read
- MI vs LSG: वानखेड़े में आज होगा ‘इज्जत बचाओ’ मुकाबला, जानिए वानखेड़े की पिच पर किसका चलेगा रोज?
- MI vs LSG, Live Streaming: प्लेऑफ की उम्मीदें धरी, अब इज्जत बचाने उतरेगी मुंबई और लखनऊ! मैच से पहले यहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
- IPL 2026: आखिरी ओवर में गुजरात ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत, टेबल टॉपर टीम की बल्लेबाजी हुई फुस्स
बताया जा रहा है कि बोर्ड इन नियमों को अगले आईपीएल से लागू कर सकती है. दरअसल बोर्ड ऐसा मानना है कि परिवार के सदस्य और पत्नियां कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड्स समस्या हैं और ये गर्लफ्रेंड कल्चर अभी तो नहीं लेकिन आगे समस्या पैदा कर सकता है.