Rakshabandhan 2026

जीत के बाद भी MI पर गिरी गाज, गाली गलौज पर उतरा मुंबई का दिग्गज; BCCI ने लिया एक्शन

बीती शाम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला, जिसमें एमआई ने 6 विकेट से बाजी मारी. रोमांचक मुकाबलों के बीच MI के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड विवादों में घिर गए हैं.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने चरम पर है. अब एक-एक मैच सभी टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. ऐसा ही रोमांचक मैच कल पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिला जिसमें एमआई ने 6 विकेट से बाजी मारी. रोमांचक मुकाबलों के बीच MI के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड विवादों में घिर गए हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में जहां मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं मैच के दौरान पोलार्ड के व्यवहार ने नया विवाद खड़ा कर दिया. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन्हें सजा भी सुनाई है. 

कीरोन पोलार्ड पर लगा जुर्माना

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के कोड ऑफ कंडक के उल्लंघन के जुर्म में कोच को  जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट की सजा सुनाई है.


आईपीएल प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. मामला मैच के दौरान चौथे अंपायर के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल करने से जुड़ा था. बताया गया कि यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुई, जब मुकाबला बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका था.

किस नियम के तहत हुई कार्रवाई?

IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत मैच के दौरान अपमानजनक या अभद्र भाषा का प्रयोग करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है. पोलार्ड को इसी नियम के तहत दोषी पाया गया. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा भी मान ली है.

मैच में बढ़ा दबाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 201 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते समय मैच आखिरी ओवरों तक बेहद रोमांचक बना रहा. इसी दबाव भरे माहौल के दौरान पोलार्ड और फोर्थ अंपायर के बीच बहस की स्थिति पैदा हुई.