आलोचनाओं से डरा BCCI! टीम इंडिया में हुई इस तेज गेंदबाज की एंट्री! रणजी में चटकाए थे 60 विकेट
अफगानिस्तान टेस्ट मैच से ठीक पहले BCCI ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज को बुलावा भेजा है. बोर्ड ने प्लेयर को उनके रणजी प्रदर्शन के बाद यह मौका दिया है.
नई दिल्ली: IPL 2026 के समापन के बाद अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल सीरीज की तैयारियों में जुट गया है. टीम को 6 जून से मुल्लनपुर में एक टेस्ट मैच खेलना है. जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. बोर्ड ने टेस्ट मैच के लिए के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है. लेकिन मैच से ठीक पहले भारतीय टीम के साथ जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज जुड़ गए हैं. बोर्ड ने प्लेयर को उनके रणजी प्रदर्शन के बाद यह मौका दिया है. खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं.
BCCI ने इस खिलाड़ी को भेजा बुलावा
यहां पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी हैं. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मुख्य टीम में जगह नहीं बना पाने वाले नबी को अब भारतीय टीम के नेट बॉलर्स ग्रुप में शामिल किया गया है.
नेट बॉलर के रूप में क्यों चुने गए नबी?
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि बल्लेबाजों को पर्याप्त अभ्यास मिले. हाल ही में लगातार क्रिकेट खेलने और यात्रा करने के कारण कुछ प्रमुख तेज गेंदबाज अपनी पूरी क्षमता से नेट्स में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अतिरिक्त गेंदबाजों को शामिल करने का फैसला लिया गया, जिसमें औकिब नबी का नाम प्रमुख रहा.
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
बता दें औकिब नबी ने पिछले घरेलू सीजन में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 पारियों में 60 विकेट हासिल किए थे. उनकी निरंतरता और प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा तेज गेंदबाजों में शामिल किया था. नबी उस मेहनत का ही नतीज है कि उन्हें बीसीसीआई द्वारा नेट गेंदबाज के तौर पर बुलावा आया है.
चयन न होने पर हुई थी चर्चा
जब अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, तब कई पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने औकिब नबी को मौका न दिए जाने पर आश्चर्य जताया था. उनके शानदार घरेलू रिकॉर्ड को देखते हुए चयन की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि मुख्य चयनकर्ता ने भी स्वीकार किया था कि नबी के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन फिलहाल टीम संयोजन के आधार पर अन्य खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई.