T20 World Cup 2026

BPL 2024 Dates: इस दिन से शुरू होगा बांग्लादेश प्रीमियर लीग, दुनिया भर की 5 टी20 लीग्स से टकराएंगे मैच, जानें कब है फाइनल?

BPL 2024 Dates: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2024 संस्करण का शेड्यूल जनवरी-फरवरी विंडो में पांच अन्य टी20 लीगों के साथ अलग-अलग हद तक टकराएगा.

Bhoopendra Rai

BPL 2024 Dates: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 की डेट जारी कर दी है.  इस लीग का आयोजन 19 जनवरी से 1 मार्च के बीच किया जाएगा. खिताबी मुकाबला 1 मार्च को होना है. यह लीग दुनिया भर की 5 अलग-अलग टी20 लीग से टकराएगी, क्योंकि जिस वक्त इसका आयोजन होना है ठीक उसी समय ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, यूएई के इंटरनेशनल टी20 लीग, दक्षिण अप्रीका की टी20 लीग के कुछ मैच हैं. 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के सभी मुकाबला ढाका, चटोग्राम और सिलहट के साथ अलग-अलग स्थानों पर होंगे. प्लेऑफ के मुकाबले 25 फरवरी से ढाका में शुरू होंगे. खिताबी मुकाबला भी

साल 2024 में खेली जानी हैं ये टी20 सीरीज

1. अगले साल 2024 में यूएई में ILT20 19 जनवरी से 17 फरवरी तक चलेगा.
2. 2024 में दक्षिण अफ्रीका में SA20 लीग 10 जनवरी से 10 फरवरी तक होगा.
3. ऑस्ट्रेलिया में BBL 7 दिसंबर से शुरू होकर 24 जनवरी 2024 तक तक चलेगा.
4. न्यूजीलैंड में स्मैश 19 दिसंबर से 28 जनवरी तक खेला जाना है.
5. पाकिस्तान में पीएसएल फरवरी के मध्य से मार्च के मध्य तक खेला जाएगा.

पाकिस्तान के खिलाड़ी मिस कर सकते हैं बीपीएल

इस बार पाकिस्तान में पीएसएल भी होना है. ऐसे में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में पाकिस्तान के कुल 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिज़वान जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल थे.

इस बार इन देशों से खिलाड़ियों की मांग

इस बार अफगानिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की भी काफी मांग है. पिछले सीजन में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नीदरलैंड, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को भी भर्ती किया था.