T20 World Cup 2026

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी देना होगा ट्रायल, WFI ने लिया फैसला

भारतीय कुश्ती पहलवानों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कुश्ती संघ का संचालन करने वाली कमेटी ने फैसला किया है कि आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ियों को ट्रायल देना होगा.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती पहलवानों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कुश्ती संघ का संचालन करने वाली कमेटी ने फैसला किया है कि आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ियों को ट्रायल देना होगा. किसी भी खिलाड़ी को छूट नहीं मिलेगी. इसी बात को लेकर भारतीय पहलवानों ने WFI से मांग की थी कि उन्हें ट्रायल से छूट दी जाए. कुश्ती संघ के आदेश के बाद ओलंपिक विजेता बजरंग पुनिया और एशियाई चैम्पियन विनेश फोगाट को भी ट्रायल प्रक्रिया से गुजरना होगा.

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हो रहा है ट्रायल

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पटियाला में ट्रायल का आयोजन हो रहा है. 25-26 अगस्त को आयोजित होने वाले इस ट्रायल प्रक्रिया में सभी खिलाड़ियों को भाग लेना होगा. समिति के सदस्य दोनों खिलाड़ियों से नाराज चल रहे हैं बताया जा रहा है कि बजरंग और विनेश ने ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने की पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अगर ये दोनों ट्रायल में भाग नहीं लेते हैं तो इन लोगों को आगे नहीं भेजा जाएगा.

बजरंग और विनेश के ट्रायल को लेकर बना हुआ है संशय

कुश्ती संघ के सदस्य का कहना है कि दोनों खिलाड़ी ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर कोई क्लियर जानकारी नहीं दे रहे हैं. इसके लिए संघ ने स्पष्ट रुख अपना लिया है. संघ का कहना है कि अगर ये दोनों ट्रायल नहीं देते हैं तो दोबारा फिर से ट्रायल नहीं आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही इन दोनों के भार वर्ग को छोड़ हम बचे हुए चार भार वर्ग का ही ट्रायल आयोजित करेंगे.

इसे भी पढे़ं-  Asia Cup 2023: नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने एशिया कप में हुए शामिल, नाबालिक से रेप केस हैं आरोपी