वित्तीय संकट, सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी....2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ के साए में लोग
बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2026 में भयंकर वित्तीय संकट आएगा जिसके कारण लोगों का मुद्रा यानी रुपए पैसों से भरोसा उठ जाएगा और वे सुरक्षित मानी जाने वाली धातु जैसे सोना, चांदी और कॉपर में निवेश करेंगे.
बुल्गारिया के रहस्यवादी बाबा वेंगा को अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है. बाबा वेंगा साल 2025 में चर्चा में आए थे जब दुनियाभर की मीडिया ने उनकी पूर्व में सच साबित हुईं भविष्यवाणियों को प्रमुखता से कवर किया था. साल 2026 में भी लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर चर्चा कर रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए एक खौफनाक भविष्यवाणी की थी. लोग डरे हुए हैं क्योंकि उनकी ये भविष्यवाणी आने वाले महीनों में सच साबित हो सकती है.
आएगा भयंकर वित्तीय संकट
बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2026 में भयंकर वित्तीय संकट आएगा जिसके कारण लोगों का मुद्रा यानी रुपए पैसों से भरोसा उठ जाएगा और वे सुरक्षित मानी जाने वाली धातु जैसे सोना, चांदी और कॉपर में निवेश करेंगे. सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर जोर-शोर से चर्चा है.
सोना, चांदी की कीमतों में आएगी तूफानी तेजी
बाबा वेंगा के अनुसार, मुद्राओं पर विश्वास कम होने से लोग सोने, चांदी और कॉपर में अपना निवेश करेंगे जिससे इन सभी धातु की कीमतों में जबरदस्त आग लगेगी.
क्या सच साबित होंगी भविष्यवाणियां
अगर विश्व स्तर पर वित्तीय संकट की आहट भी आई तो लोग सोना, चांदी और कॉपर जैसे सुरक्षित निवेश की ओर प्रोत्साहित हो सकते हैं जिससे आने वाले समय में इन धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है.
कुछ लोग मानते हैं कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां जल्द सच साबित होंगी हालांकि लोगों का एक धड़ा ऐसा है जो इस तरह की भविष्यवाणियों पर यकीन नहीं करता. इस तरह की बातों पर यकीन ना करने वालों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतें भू-राजनीतिक तनाव और औद्योगिक डिमांड के कारण बढ़ रही हैं और आने वाले समय में इनकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है.