Australia क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को मात देकर किया बड़ा धमाका, अब तोड़ेगी अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड?
AUS vs ENG 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में श्रीलंका टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
AUS vs ENG 2nd ODI: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है. 5 वनडे मैचों की सीरीज में दूसरा मुकाबला जीतकर कंगारू टीम ने बड़ा धमाका किया है. लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 14वां मैच जीतकर लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीत दर्ज करने के मामले में श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है. अब वो अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगी.
5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. दूसरा मुकाबला लीड्स में हुआ, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले 271 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 202 रन ही बना पाई. बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और 68 रनों से मैच हार गई.
वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
- ऑस्ट्रेलिया- 21 वनडे मैच, 11 जनवरी 2003 से 24 मई 2003 तक
- ऑस्ट्रेलिया- 14 मैच, 16 अक्टूबर 2023 से 21 सितंबर 2024 तक
- श्रीलंका- 13 मैच, 4 जनवरी 2023 से 9 सितंबर 2023 तक
- साउथ अफ्रीका- 12 मैच, 13 फरवरी 2005 से 30 अक्टूबर 2005
ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर है
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16 अक्टूबर 2023 से 21 सितंबर 2024 तक लगातार 14 मैच जीते हैं. श्रीलंका ने 4 जनवरी 2023 से 9 सितंबर तक 14 मैच जीते थे. अब ऑस्ट्रेलिया लगतार जीत के साथ लंका टीम से आगे निकल चुकी है. फिलहाल वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का ऐतिहासिक कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के नाम ही है, जिसने 11 जनवरी 2023 से 24 मई 2024 तक लगातार 21 वनडे जीते थे.
मैच में किन-किन बल्लेबाजों ने रन बनाए?
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 74 जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 60 रन बनाए. जबकि विकेट लेने के मामले में स्टार्क आगे रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए. सभी गेंदबाजों को विकेट मिला. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ ने किए. उन्होंने 61 गेंदों पर 49 रन किए. उनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. इंग्लैंड 40.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी.