Asian Games India Schedule 2026: तीसरे दिन खत्म होगा गोल्ड का इंतजार? क्रिकेट समेत इन खेलों पर नजर, चेक करें शेड्यूल
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुरुआती दो दिनों में छह पदक अपने नाम किए हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड मेडल का इंतजार बना हुआ है. मंगलवार 22 सितंबर को प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों से इस इंतजार को खत्म करने की उम्मीद है.
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुरुआती दो दिनों में अपनी मौजूदगी मजबूत तरीके से दर्ज कराई है. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक छह पदक जीते हैं, जिनमें शूटिंग का योगदान सबसे ज्यादा रहा है. हालांकि, इन पदकों में अब तक एक भी गोल्ड शामिल नहीं है. ऐसे में मंगलवार 22 सितंबर को खेलों के तीसरे दिन भारतीय दल की नजर सबसे पहले स्वर्ण पदक पर होगी.
तीसरे दिन महिला क्रिकेट टीम भारत के लिए गोल्ड मेडल का बड़ा मौका लेकर आएगी. इसके साथ ही शूटिंग के स्कीट और मिक्स्ड एयर राइफल मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है. कराटे और वुशु में भी भारत के खिलाड़ी मुकाबलों में उतरेंगे. यानी तीसरे दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पदक तालिका में देश की स्थिति को बदल सकता है.
पहले दो दिनों में भारत की झोली में आए 6 पदक
एशियन गेम्स के शुरुआती दो दिनों के बाद भारत के खाते में कुल छह पदक हैं. इनमें पांच पदक शूटिंग से आए हैं. शूटिंग में भारत ने चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. अब तीसरे दिन भारतीय दल की कोशिश पदकों के साथ पहला गोल्ड जीतने की होगी.
Also Read
महिला क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद
तीसरे दिन सबसे ज्यादा नजर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर रहेगी. टीम के पास भारत को एशियन गेम्स 2026 का पहला गोल्ड दिलाने का मौका है. क्रिकेट के अलावा स्कीट शूटिंग और मिक्स्ड एयर राइफल में भी भारतीय खिलाड़ियों के सामने पदक जीतने की चुनौती होगी. इन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन भारत की पदक संख्या को और बढ़ा सकता है.
कराटे और वुशु में भी होंगे अहम मुकाबले
क्रिकेट और शूटिंग के अलावा मंगलवार को कराटे और वुशु में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे. इन खेलों में भी पदक के मुकाबले होने हैं. वहीं दिनभर कुछ ऐसे मुकाबले भी चलेंगे, जो क्वालिफिकेशन चरण में हैं या एक से ज्यादा दिनों तक चलने वाले हैं. इसलिए तीसरे दिन भारत का अभियान केवल पदक मुकाबलों तक सीमित नहीं रहेगा.
22 सितंबर- तीसरे दिन भारत का शेड्यूल यहां करें चेक
कहां देख सकेंगे एशियन गेम्स के मुकाबले?
एशियन गेम्स के तीसरे दिन होने वाले मुकाबलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर किया जा सकता है. वहीं दर्शक सोनी लिव ऐप के जरिए भी मुकाबले लाइव देख सकते हैं. भारत के लिए तीसरा दिन खास इसलिए है क्योंकि शुरुआती दो दिनों में पदक तो मिले हैं, लेकिन गोल्ड का इंतजार अभी बाकी है. मंगलवार को इस इंतजार के खत्म होने पर सभी की नजर रहेगी.