चोट से वापसी के बाद एशिया कप में तबाही मचाने को तैयार कप्तान सूर्या! टूर्नामेंट से पहले कर दिया बड़ा ऐलान-Video
Suryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव चोट के बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे चोट के बाद से अपने रिहैब पर बात कर रहे हैं.
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की है. एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से दुबई में होने वाली है और सूर्या इस टूर्नामेंट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया है कि वह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और बेहतर हैं.
सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2025 के अंत में स्पोर्ट्स हर्निया की चोट का सामना करना पड़ा. यह चोट उनके निचले दाहिने पेट में थी. सूर्या ने बताया कि पिछले साल भी उन्हें ऐसी ही चोट हुई थी इसलिए उन्हें जल्दी पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है. ऐसे में उन्होंने जर्मनी में इसकी सर्जरी कराने का फैसला किया था.
चोट के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
BCCI ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, “आईपीएल के अंत में चोट का पता चला. मैंने कुछ टेस्ट किए और फिर एमआरआई करवाया, जिसमें सब साफ हो गया. इसके बाद मैं जर्मनी गया, जहां इलाज हुआ. मैं पहले से जानता था कि रिकवरी का प्रोसेस कैसा होगा, इसलिए मैंने हर कदम को ध्यान से उठाया.”
सूर्या ने की BCCI की तारीफ
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सूर्या को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलीं, जिन्होंने उनकी वापसी को आसान बनाया. सूर्या ने इसकी तारीफ करते हुए कहा, “यहां की सुविधाएं गजब की हैं. जिम इतना बड़ा है कि 30-35 लोग एक साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं. 60-70 प्रैक्टिस विकेट हैं और तीन शानदार मैदान भी. मैंने इतनी बेहतरीन सुविधाएं पहले कभी नहीं देखीं.”
मैदान पर उतरने के लिए तैयार सूर्या
उन्होंने बताया कि सीओई की टीम ने उनकी चोट और शरीर की जरूरतों को समझकर रिकवरी प्रोग्राम तैयार किया. हर हफ्ते नई योजना बनाई जाती थी, जिसमें वर्कआउट और प्रैक्टिस सेशन शामिल थे.
उन्होंने कहा, “चोट के समय आपके आसपास अच्छे लोग होना बहुत जरूरी है, जो आपको सही दिशा दिखाएं. मैंने इस समय को एक मौके की तरह लिया, ताकि मैं पहले से बेहतर बन सकूं. मैं अभी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. पिछले छह हफ्तों का प्रोसेस शानदार रहा. अब मैं मैदान पर उतरने और अपना बेस्ट देने को तैयार हूं.”
और पढ़ें
- गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को वनडे से भी बाहर करने का बना लिया है पूरा प्लान! पूर्व क्रिकेटर ने किया हैरान करने वाला खुलासा
- Asia Cup 2025: पाकिस्तानी गेंदबाज खुली आंखों से भारत को हराने का देख रहा सपना, एशिया कप में मुकाबले से पहले दे डाली चेतावनी
- पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या का फ्लॉप शो एशिया कप में होगा खत्म?