लंबे समय बाद वापसी, फिर लगातार तीन दिन तक खेलना, कैसा रहा राहुल के लिए बैटिंग और कीपिंग का अनुभव

Asia Cup KL Rahul Comeback: केएल राहुल ने चोट के बाद लंबे समय के बाद जिस तरह से लगातार तीन दिन तक विकेटकीपिंग और बैटिंग में जोरदार प्रदर्शन किया वह काबिलेतारीफ है. उनके सामने शारीरिक चुनौतियां भी आई.

Antriksh Singh

नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए चोट से वापसी करना और सीधे तीन दिनों तक खेलना बहुत बड़ी चुनौती थी. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक के साथ वापसी की. उन्होंने कहा कि एशिया कप 2023 में तीन लगातार दिन खेलना उनके लिए एक शारीरिक चुनौती थी.

असल में यह स्थिति तब पैदा हुई जब भारत बनाम पाकिस्तान मैच 11 सितंबर, सोमवार को रिजर्व डे में चला गया, क्योंकि रविवार को बारिश हुई और मूल रूप से निर्धारित धोकर दिया गया. लेकिन राहुल ने इस चुनौती को बखूबी निभाया, पहले पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया और फिर श्रीलंका के खिलाफ भारत के कम स्कोर वाले रोमांच में महत्वपूर्ण 39 रन जोड़े.

'ये सब इतना आसान नहीं था'

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपने तीसरे लगातार मैच में 41 रन से जीत दर्ज की. मैच के बाद केएल ने कहा, "यह पूरे समय शानदार रहा. यह हमारे लिए एक शारीरिक चुनौती थी. परिस्थितियां आदर्श नहीं थीं. इसने हमारा बहुत कुछ टेस्ट लिया और मुझे लगता है कि मैं सभी की इंटेनसिटी को देखकर खुश हूं."

"बेशक टीम के लिए योगदान देने के लिए खुश हूं. टीम के लिए साझेदारी देना चाहता था. मैं 4-5 महीने से बाहर था इसलिए जो भी चुनौती होगी, उसे स्वीकार करूंगा."

Read More: लगातार 13 जीत के बाद रुका श्रीलंका का विजयी रथ, कौन हैं वे 4 टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा जीते हैं लगातार ODI मैच

भारत के नंबर 5 केएल राहुल स्टंप के पीछे भी शानदार थे. उन्होंने कुलदीप यादव को गाइड किया और स्टंप के पीछे लगातार चपलता दिखाई. राहुल ने कहा कि गेंदबाज को स्पेल के दौरान गाइड करना उनका काम था और वह खुश हैं कि वह सफल हो रहे हैं.

कुलदीप यादव को विकेट के पीछे से गाइड किया

कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए. राहुल ने कहा, "कुलदीप अच्छा कर रहे हैं और स्टंप के पीछे मेरा काम सरल था. बस कीपिंग करें और गेंदबाजों को गाइड करें. हम एक टीम के रूप में विश्वास का डेवलेप करते हैं और एक दूसरे के साथ खेलने का आनंद लेते हैं. हम अंत में जीत से खुश हैं."

राहुल ने कहा कि तीन दिनों तक लगातार खेलना कठिन था और खुशी है कि हमने इस परीक्षा को पास कर लिया. जीत के साथ भारत एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया है, और वह पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के विजेता से रविवार, 17 सितंबर को ट्रॉफी के लिए भिड़ेगा. इससे पहले हालांकि उनको बांग्लादेश के खिलाफ भी खेलना है.