IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर का लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ रचेंगे इतिहास
अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरकार IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू कर लिया.
IPL 2026 के रोमांचक मोड़ पर शनिवार का मुकाबला कई वजहों से चर्चा में आ गया है. एक तरफ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने का मौका मिला, तो दूसरी तरफ पंजाब किंग्स अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को बचाने के लिए मैदान में उतरी. इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में फैंस के बीच उत्साह और दबाव दोनों बढ़ गए हैं.
अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर टिकीं निगाहें
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में दो बदलाव करते हुए अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान उनके नाम की घोषणा की. मुंबई इंडियंस के साथ कई सीजन बिताने के बावजूद अर्जुन को लगातार मौके नहीं मिल पाए थे. अब LSG के लिए उनका यह डेब्यू उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है. टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
पंजाब किंग्स पर बढ़ा दबाव
दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला बहुत जरूरी है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा कि उनकी टीम के लिए यह “करो या मरो” जैसी स्थिति है. पंजाब ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. इसके बाद लगातार हार ने टीम को मुश्किल में डाल दिया.
मुंबई इंडियंस से LSG तक का सफर
अर्जुन तेंदुलकर का IPL सफर आसान नहीं रहा है. उन्हें पहली बार मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. चोट और टीम कॉम्बिनेशन के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. 2023 में उन्होंने अपना IPL डेब्यू किया और पहला विकेट भुवनेश्वर कुमार के रूप में हासिल किया था. हालांकि, उसके बाद भी उन्हें लगातार मैच नहीं मिले. IPL 2026 से पहले उन्हें ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल किया गया.