Argentina vs Cape Verde: मेसी की वापसी से अर्जेंटीना मजबूत, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला
अर्जेंटीना और केप वर्दे के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 का मुकाबला भारतीय समयानुसार 4 जुलाई की सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा.
FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्दे से होगा. एक ओर लियोनेल मेसी की शानदार फॉर्म है. वहीं दूसरी ओर केप वर्दे की मजबूत रक्षा पंक्ति इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना रही है.
मेसी की वापसी
ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अर्जेंटीना अब नॉकआउट दौर में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा. टीम ने 2019 के बाद कोई नॉकआउट मुकाबला नहीं गंवाया है और इस मैच में भी उसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. पिछले ग्रुप मैच में आराम करने वाले लियोनेल मेसी और एलेक्सिस मैक एलिस्टर के शुरुआती एकादश में लौटने की उम्मीद है. वहीं चोट से उबर चुके क्रिस्टियन रोमेरो भी टीम में वापसी कर सकते हैं. मेसी फिलहाल छह गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे खिलाड़ियों में शामिल हैं और एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे.
केप वर्डे की सबसे बड़ी ताकत बना मजबूत डिफेंस
पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाली केप वर्दे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. छोटे देश की टीम होने के बावजूद उसने शानदार खेल दिखाते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई है. इस टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका डिफेंस रहा है, जिसने अब तक दो क्लीन शीट दर्ज की हैं. हालांकि टेल्मो अर्कांजो पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन बाकी प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध हैं. टीम चाहेगी कि अनुशासित खेल और मजबूत रक्षा के दम पर अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका न मिले और मुकाबले को आखिरी समय तक बराबरी पर रखा जाए.
Also Read
- रोनाल्डो की जीत, मोद्रिच के आंसू... जानिए कैसे 'VAR' के एक फैसले से FIFA World Cup 2026 में मचा तहलका
- FIFA WORLD CUP के बीच आई दर्दनाक खबर, बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गया यह स्टार फुटबॉलर, गोलीबारी में गई जान
- IND vs ENG 2nd T20I, Live Streaming: बारिश के बाद अब पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजरें, एक क्लिक में जानें मैच की पूरी डिटेल
संभावित शुरुआती लाइन-अप
अर्जेंटीना: ई. मार्टिनेज; मोलिना, रोमेरो, लिसैंड्रो एम., मदीना; डी पॉल, मैक एलिस्टर, फर्नांडीज, अल्माडा; मेस्सी, लौटारो एम.
केप वर्दे: वोज़िन्हा; मोरेरा, पिको, डिनी, एस. कैब्राल; लेनिनी; मेंडेस, डुआर्टे, मोंटेइरो, जे. कैब्राल; लिवरामेंटो
भारत में कब और कहां देखें मुकाबला
अर्जेंटीना और केप वर्दे के बीच यह मुकाबला अमेरिका के मियामी स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच 4 जुलाई की सुबह 3:30 बजे शुरू होगा. भारतीय दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. वहीं टीवी पर Unite8 Sports चैनलों के जरिए मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा.