RCB की जीत पर अनुष्का ने DK को लगाया गले, क्या सच में 'जल' गए विराट कोहली? देखें Viral Video
अनुष्का शर्मा ने दिनेश कार्तिक को गले लगाया. इसके बाद विराट कोहली के चेहरे पर जलन साफ दिखी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रविवार को RCB ने एक बार फिर IPL की ट्रॉफी जीत ली. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी थी. इस मुकाबले में विराट के बल्ले का बोलबाला रहा है. उन्होंने एक बार फिर चेज किंग का ऑरा दिखाते हुए 156 रनों के लक्ष्य को छक्के के साथ आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी के सुपरस्टार विराट कोहली जश्न में डूब गए. उनकी स्टार वाइफ अनुष्का भी मैदान में आ गई. दोनों का प्यार देख फैंस भी उनके कायल हो गए. इसी बीच दिनेश कार्तिक भी मैदान पर सेलिब्रेट करने पहुंचे गए. उन्होंने विराट के सामने ही उनकी वाइफ को जोर से गले लगा लिया. विराट के चेहरे से लग रहा था कि उनको जलन हो रही थी.
वायरल हो रहा वीडियो
इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कोहली और अनुष्का साथ दिख रहे हैं. फिर दिनेश कार्तिक मौके पर पहुंचते हैं और अनुष्का को गले लगा लेते हैं. इसको देख विराट का चेहरे पर जलन साफ दिखने लगी.
Also Read
- किंग कोहली का सपना पूरा... बने सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय, रोहित को छोड़ पीछे
- टीम इंडिया का ये पूर्व स्टार गेंदबाज बंगाल सरकार में बना मंत्री, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- RCB की जीत का जश्न पड़ा भारी, धुंआ-धुंआ की बस... कुरनूल में जश्न के बीच मची अफरा-तफरी
सोशल मीडिया पर यूजर भड़के
एक यूजर ने लिखा कि, "डीके का गेम बजाएगा कोहली." वहीं दूसरे ने कहा, "अगर उसने किसी दूसरी औरत को भी उसी तरह गले लगाया होता, तो आज हमारी बातचीत बिल्कुल अलग होती." वहीं एक और यूजर ने तो गुस्से में यह कह दिया, "दिनेश का ऐसा करना अपमानजनक है. लोगों की नजर में यह अच्छा नहीं लगता, खासकर तब जब उसका पति उसके बगल में खड़ा हो. यह उस पर भी अच्छा नहीं लगता. इतनी देर तक गले मिलना सामान्य बात नहीं है."