World Cup 2027 खेलेंगे विराट-रोहित? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा संकेत
BCCI विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लंबी रणनीति पर काम कर रहा है. इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम चयन और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
नई दिल्ली: भारत की वनडे टीम मौजूदा समय में काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. वर्तमान में टीम अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है. भारत ने पहले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही बोर्ड की निगाहें अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर टिकी हैं. जिसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं.
लगातार अच्छे प्रदर्शन के बीच क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी जिज्ञासा यही है कि क्या अनुभवी स्टार प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा आगामी विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. हालांकि, इस सवाल का स्पष्ट जवाब अभी सामने नहीं आया है, लेकिन BCCI ने संकेत दिया है कि इस पर गंभीर स्तर पर मंथन जारी है. बीसीसीआई अभी इस बात का कोई सीधा जवाब देने से बच रही है.
BCCI विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लंबी रणनीति पर काम कर रहा है. इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम चयन और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि टीम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले कई विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों की सलाह के बाद लिए जाते हैं, लेकिन इन रणनीतिक चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.
Also Read
विश्व कप की तैयारी पर क्या बोले BCCI सचिव?
देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर नियमित रूप से चर्चाएं होती रहती हैं. चयन समिति, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ लगातार संवाद किया जाता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड की रणनीति और भविष्य की योजनाएं सार्वजनिक मंच पर साझा करना उचित नहीं होगा क्योंकि यह आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा है.
रोहित और विराट की भूमिका अभी भी अहम
भले ही हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी भी दोनों खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम की रीढ़ माने जाते हैं. बड़े मैचों का अनुभव और दबाव में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. यही कारण है कि 2027 विश्व कप की संभावित टीम में उनके नाम को लेकर चर्चा लगातार जारी है.
विराट की फिटनेस और वापसी पर नजर
विराट कोहली हाल ही में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके. हालांकि उनकी रिकवरी सकारात्मक बताई जा रही है और उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं. IPL में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर टीम प्रबंधन आश्वस्त नजर आता है.
रोहित की नजर फॉर्म हासिल करने पर
दूसरी ओर रोहित शर्मा का IPL सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उपयोगी पारी खेलकर संकेत दिए कि वह लय में लौट रहे हैं. विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए रोहित आने वाले मुकाबलों में बड़ी पारियां खेलकर अपनी फॉर्म को और मजबूत करना चाहेंगे.