IPL 2026 के बाद इंटनरेशनल सीरीज की बौछार, जून 2026 से मार्च 2027 तक सुपर बिजी रहेगी Team India, शेड्यूल जारी!
IPL 2026 का रोमांचक समापन हो चुका है और अब क्रिकेट फैंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ओर रुख करने को तैयार हैं. घरेलू फ्रेंचाइजी सत्रों की व्यस्तता के बाद, BCCI ने भारतीय टीम के लिए ऑल फॉर्मेट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है.
नई दिल्ली: IPL 2026 का रोमांचक समापन हो चुका है और अब क्रिकेट प्रशंसक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ओर रुख करने को तैयार हैं. घरेलू फ्रेंचाइजी सत्रों की व्यस्तता के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के लिए ऑल फॉर्मेट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है.
इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद, अब टीम का पूरा फोकस आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंक तालिका पर है. टीम किसी भी तरह से इस पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की कोशिश करेगी. इसके साथ ही बीसीसीआई अभी से ही 2027 वनडे विश्व कप को रोडमैप भी तैयार कर रही है. इसी कड़ी में अब भारत के इस जून से अगले मार्च तक के क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान हो गया है.
टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों का पूरा शेड्यूल
भारत का अफगानिस्तान दौरा (6 जून - 20 जून, 2026): भारत अपने घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत महाराजा सिंह पीसीए स्टेडियम में 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से करेगा, जिसके बाद धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 3 वनडे मैच खेले जाएंगे.
भारत का आयरलैंड दौरा (26 जून - 29 जून, 2026): अफगानिस्तान में घरेलू भिड़ंत के बाद भारत को आयरलैंड का दौरा करना है. इस दौरे में दोनों टीमें 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी.
भारत का इंग्लैंड दौरा (1 जुलाई – 19 जुलाई, 2026): भारत इस दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20आई मैच और 3 वनडे मैच खेलेगा.
भारत का जिम्बाब्वे दौरा (23 जुलाई - 26 जुलाई, 2026): यूके दौरे के तुरंत बाद, भारत तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हरारे की यात्रा करेगा.
भारत का श्रीलंका दौरा (अगस्त 2026): इस विदेशी दौरे में 2 टेस्ट मैच शामिल हैं जो विश्व कप रैंकिंग से काफी हद तक जुड़े हुए हैं, साथ ही 3 संभावित टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की एक सीरीज भी शामिल है.
एशियाई खेल 2026 (17 सितंबर - 3 अक्टूबर, 2026): सितंबर अक्टूबर में भारतीय टीम को एशियाई गेम खेलना है. भारत इसमें गोल्ड मैडल जीतने की पूरी कोशिश करेगा.
वेस्ट इंडीज का भारत दौरा (27 सितंबर - 17 अक्टूबर, 2026): 5 टी20आई मैचों और 3 वनडे मैचों की एक महत्वपूर्ण घरेलू सीरीज है.
श्रीलंका का भारत दौरा (13 दिसंबर - 27 दिसंबर, 2026): भारत अपने दक्षिणी पड़ोसी देश श्रीलंका की मेजबानी करते हुए कैलेंडर वर्ष का समापन करेगा, जिसमें 3 T20I और 3 वनडे मैचों की एक सफेद गेंद सीरीज खेली जाएगी.
जिम्बाब्वे का भारत दौरा (3 जनवरी - 9 जनवरी, 2027): अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे भारत के दौरे पर रहेगा. जिसमें दोनों देशों के बीच 3 मैचों की T20 श्रृंखला खेली जाएगी, जोकि 25 सालों में भारतीय धरती पर जिम्बाब्वे का पहला द्विपक्षीय दौरा है.
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (21 जनवरी – 3 मार्च, 2027): घरेलू सीजन का सबसे अहम सीरीज है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पांच मैचों की मुश्किल टेस्ट श्रृंखला WTC 2025-27 चक्र के लिए अंतिम रैंकिंग तय करेगी.
और पढ़ें
- ICC ने कर दिया ऐलान! IND vs NZ का फुल शेड्यूल जारी, कीवी की धरती पर 12 मैच खेलेगा भारत
- BAN W vs SCO W: बांग्लादेश की स्कॉटलैंड पर धमाकेदार जीत, कप्तान निगार सुल्ताना और रितु मोनी ने पलटा मैच
- FIFA World Cup 2026: महाकुंभ से पहले छिड़ी वॉर्म-अप की जंग! यहां देखें अब तक के नतीजे और आगे होने वाले मैचों का पूरा शेड्यूल