नई दिल्ली: IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है, जहां हर जीत और हार प्लेऑफ की तस्वीर बदल रही है. बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है. टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के पहले पायदान पर विराजमान है. विराट कोहली की 105 रनों की दमदार पारी की बदौलत टीम इस स्थान पर है.
इस जीत के बाद आरसीबी को प्लेऑफ का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि अभी भी आरसीबी की एक गलती और टीम प्लेऑफ से बाहर हो सकती है. अभी भी आरसीबी पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लीग स्टेज में आरसीबी को अब 2 मैंच खेलना है. अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने बचे हुए दोनों मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार जाती है तो टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.
हालाकि अगर टीम एक भी मैच जीत लेती है, तो उसके 18 अंक हो जाएंगे. लेकिन इसके बावजूद प्लेऑफ की स्थिति नेट रन रेट पर निर्भर कर करेगी, क्योंकि SRH और PBKS खुद भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं. तो ऐसे में आरसीबी को बहुत ही संभलकर कदम रखना होगा.
गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी 18 अंकों तक पहुंच सकती हैं. ऐसे में अगर अंक बराबर रहते हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम निर्णय नेट रन रेट होगा.
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है. टीम को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे, तभी उसके 15 अंक हो पाएंगे. हालांकि, इसके बाद भी उन्हें बाकी टीमों के परिणाम अपने पक्ष में चाहिए होंगे.
यहां से केकेआर का प्लेऑफ में प्रवेश करना नामुमकिन सा प्रतीत होता है. हालांकि क्रिकेट बहुत अप्रत्याशित खेल है यहां पर किसी भी पल पासा पलट सकता है, इसलिए पहले से यह कह पाना मुश्किल होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जाएगी.