AFC 2023: कतर में इन दिनों AFC एशियन कप 2023 का आयोजन चल रहा है. फुटबॉल के इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया आज अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यह मैच अहमद बिन अली स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. भारत के लिए आज जीतना बहुत जरूरी होगा, क्योंकि उसे महत्वपूर्ण 3 पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि अगर भारत बड़े अंतर से जीती तो टेबल के टॉप पर भी आ सकती है.
AFC एशियन कप 2023 में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है. वह प्वाइंट टेबल में अभी आखिरी नंबर पर है. अगर वह आज हार जाता है तो उसे अगला मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर होना होगा, अगह वह जीत जाती है तो आगे जाने की रेस में बनी रहेगी.
Battle ready for the second spot, let's make it happens today....dua of 140 crores are with you 🇮🇳🇮🇳#AFCAsianCup2023 #IndiavsUzbekistan pic.twitter.com/tUUE1cXnb5
— Jyotirmoy Chattopadhyay (@iamjyotirmoyc) January 18, 2024
इतिहास में भारतीय फुटबॉल टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच नहीं जीत पाई. उसे पहले जीत का इंतजार है. टीम इंडिया साल 1996 से लगातार एशियन कप खेल रही है. इन दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2001 के मेरडेका टूर्नामेंट में हुई थी, तब टीम इंडिया को 1-2 से हार मिली. दोनों के बीच कुल 6 मैच हुए हैं. 4 भारत हारी, जबकि 2 मैच ड्रा रहे.