IPL 2026

AFC Asian Cup 2023: आज 5 बजे से ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम की मजबूती

AFC Asian Cup 2023: कतर में 12 जनवरी से AFC एशियन कप का आगाज हुआ है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम आज अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. 

Bhoopendra Rai

AFC Asian Cup 2023: कतर में 12 जनवरी से AFC एशियन कप का आगाज हुआ है. आज भारत अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.  शाम 5 बजे से शुरू होने वाला यह मुकाबला ग्रुप बी का ओपनिंग मैच होगा, जिसमें टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम की चुनौती है, क्योंकि कंगारू टीम ने हाल में हुए फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी. वह एशियन कप के विजाताओं के प्रबल दावेदारों में से एक है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फुटबॉल में हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 जबकि भारत ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है. एक मैच ड्रॉ रहा. आखिरी तरफ भारतीय टीम ने साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया को 7-1 से हराया था, उस वक्त भारत एशिया की टॉप टीम थी. यह दोनों टीमें आखिरी बार 2011 के एशियन कप में भिड़ी थीं, जिसमें भारत को 0-4 से हार झेलनी पड़ी थी.

दोनों टीमों के पिछले 5 मैचों का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले 4 मैचों में बढ़िया खेल दिखाया है. उनसे बहरीन, फिलिस्तीन, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार अपने पिछले चार मैच जीते हैं. वहीं भारतीय टीम अपने पिछले पांच मैचों में से चार हार चुका है. भारत को आखिरी मैच में कतर ने 4-0 से हराया था. हालांकि टीम इंडिया ने पिछले मैच में कुवैत को शिकस्त दी थी. 

AFC Asian Cup 2023 में टीम इंडिया का शेड्यूल

पहला मैच, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 13 जनवरी
दूसरा मैच, भारत बनाम उज्बेकिस्तान, 18 जनवरी
तीसरा मैच, भारत बनाम सीरिया, 23 जनवरी

5वीं बार टूर्नामेंट खेल रहा भारत, सुनील करेंगे कप्तानी

भारत 5वीं बार टूर्नामेंट खेल रहा है. 1966 में फाइनल में जगह बनाने के बाद से भारत ग्रुप स्टेज से आगे नहीं पहुंच सका है. भारत के कप्तान छेत्री और संधु सबसे अनुभवी भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री तीसरी बार एशियन कप खेल रहे है. उनके साथ गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी तीसरी बार हिस्सा बन रहे हैं.  

भारतीय टीम की मजबूती क्या है

पिछले कुछ सालों में भारतीय फुटबॉल टीम ने कमाल किया है. भारत एक मजबूत टीम बनकर उभरा है.  SAFF चैंपियनशिप जीतने के बाद टीम में बॉन्डिंग और कॉन्फिडेंस भी बढ़ा है. खास बात ये है कि सभी खिलाड़ी फिट हैं. खास बात ये है कि भारतीय टीम के पास छेत्री, गुरप्रीत, उदांता और झिंगन जैसे सीनियर और अनुभवी प्लेयर्स हैं. उनके अलावा टीम में सहल अब्दुल समद और लालियानजुआला चांगटे जैसे युवा खिलाड़ी जलवा दिखाने को तैयार हैं. 

AFC Asian Cup 2023 के लिए भारत का स्क्वाड

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ.

डिफेंडर- आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, निखिल पुजारी, प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, संदेश झिंगन, सुभाशीष बोस.

मिडफील्डर- अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, दीपक टांगरी, लालेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, नाओरेम महेश सिंह, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजाम, उदांता सिंह.

फॉरवर्ड- ईशान पंडिता, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, सुनील छेत्री, विक्रम प्रताप सिंह.