Asia Cup 2023 Commentators List: एशिया कप की कमेंट्री लिस्ट से आकाश चोपड़ा की छुट्टी, 5 भारतीयों को मिली जगह
Aakash Chopra: 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए कमेंटेटरों की सूची जारी कर दी गई है. इस बार एशिया कप में 12 कमेंटेटरों की आवाज सुनने को मिलेगी. इसमें आकाश चोपड़ा का नाम नहीं शामिल है.
नई दिल्ली. 30 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है. इसमें मात्र कुछ दिनों का ही वक्त बचा हुआ है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में किया जा रहा है. कुछ मुकाबले श्रीलंका में भी खेले जाएंगे. इसी बीच एशिया कप के लिए कमेंटेटरों की सूची भी जारी कर दी गई है. इसमें भारत के बेस्ट कमेंटेटरों में से एक आकाश चोपड़ा को जगह नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें- वनडे में नंबर तीन के नए बादशाह बाबर आजम, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
एशिया कप 2023 में भारत के पांच कमेंटेटरों को चुना गया है. टूर्नामेंट के लिए कुल 12 कमेंटेटर चुने गए हैं. आकाश चोपड़ा का न चुना जाना उनके फैंस के लिए निराशा करने वाला है. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है. लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं. इसके बावजूद उन्हें लिस्ट से बाहर रखना थोड़ा हैरान कर देने वाला है.
इन्हें मिली जगह
किसे चुना गयाएशिया कप के लिए 12 कमेंटेटरों की सूची जारी की गई है. भारत की ओर से इस सूची में पांच नामों को जगह मिली है. गौतम गंभीर, रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, इरफान पठान और दीप दास गुप्ता को भारत की ओर से चुना गया है.
वहीं, पाकिस्तान की ओर से वसीम अकरम, वकार युनुस, बाजिद खान, और रमीज रजा को सूची में जगह दी गई है.
अख्तर अली खान बांग्लादेश को रिप्रजेंट करेंगे. रसेल अर्नोल्ड एशिया कप की सह मेजबानी करने वाले श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करेंगे.कमेंटेटर स्कॉट स्टायरिस सभी टीमों की ओर से कमेंट्री करते नजर आएंगे.
इस बार एशिया कप में 6 टीमें भाग ले रही है. सभी टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान और हांगकांग
ग्रुप बी: अफगानिस्तान, श्रीलंका,और बांग्लादेश
लीग मुकाबले के बाद सुपर फोर के लिए दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इस टूर्नामेंट का फाइनल श्रीलंका में खेला जाएगा.