188 मैच 704 विकेट, स्पीड, एक्यूरेसी, स्विंग...एंडरसन को सचिन का सलाम
जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. एंडरसन ने 2002 में इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं, उनके टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. जेम्स एंडरसन ने लगभग 22 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर ने उनके लिए एक पोस्ट शेयर की है.
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाद जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को अलिवदा कह दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्डस में एंडरस ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करके जेम्स एंडरसन को विदाई दी. अपने आखिरी मैच में एंडरसन ने 4 विकेट लिए. महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर ने उनके लिए एक पोस्ट शेयर की है.
मैच के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर इंग्लैंड के महान खिलाड़ी के लिए एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने ट्वीट किया, हे जिमी! आपने अपने 22 साल के शानदार स्पेल से प्रशंसकों को चौंका दिया है. अलविदा कहते हुए आपकी एक छोटी सी इच्छा है. आपको गेंदबाजी करते देखना बहुत खुशी की बात है. उस एक्शन, गति, सटीकता, स्विंग और फिटनेस के साथ. आपने अपने खेल से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है. आपके लिए एक शानदार जीवन की कामना करता हूं, जिसमें आपका स्वास्थ्य और खुशियां बनी रहें, क्योंकि आप अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण स्पेल परिवार के साथ समय बिताने के लिए नए जूते पहन रहे हैं.
एंडरसन ने तेंदुलकर के खिलाफ 25 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 बार उनका विकेट लिया. टेस्ट प्रारूप में 17 मुकाबलों में नौ बार सचिन उनके शिकार बने. 2020 में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन के साथ बातचीत के दौरान एंडरसन ने तेंदुलकर की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि मुझे याद नहीं है कि सचिन तेंदुलकर के खिलाफ मेरे पास कोई खास गेम प्लान था. एक बार जब वह मैदान पर आए, तो मैं बस यही सोचता था कि मैं यहां खराब गेंद नहीं फेंक सकता, वह उस तरह के खिलाड़ी थे.
188 मैच 704 विकेट
एंडरसन ने 2002 में इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं, उनके टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. जेम्स एंडरसन ने लगभग 22 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने टेस्ट में 188 मैच खेलते हुए कुल 704 विकेट अपने नाम किए. बता दें, जेम्स एंडरसन टेस्ट में इकलौते तेज गेंदबाज ने जिसने 700 विकेट लेने का कारनामा किया.
सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका 1992-2010): 133 टेस्ट- 800 विकेट
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया 1992-2007): 145 टेस्ट- 708 विकेट
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड 2003-2024): 188 टेस्ट- 704 विकेट
अनिल कुंबले (भारत 1990-2008): 132 टेस्ट- 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड 2007-2023): 167 टेस्ट- 604 विकेट