CJP Protest LIVE Updates: सोमवार को हुई हिंसक झड़प के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सोमवार रात को फिर जंतर-मंतर पहुंच गए और अपना आंदोलन शुरू कर दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने की अनुमति दे दी है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है. पुलिस को डर है कि प्रदर्शनकारी फिर से संसद की तरफ मार्च करने की कोशिश कर सकते हैं.
सोमवार को हुई हिंसा में 100 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान घायल हो गए थे. कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर को साफ करने के बाद रात को फिर प्रदर्शनकारी इकट्ठा होने लगे. शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
05:24:55 PM
पीएम आवास के बाहर पिछले डेढ़ घंटे से धरना दे रहे कांग्रेसियों ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र के सामने पांच मांगें रखी हैं.
05:17:24 PM
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा है कि सरकार खुद यहां आकर हमसे बात करे.
05:14:25 PM
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे शरद पवार
#WATCH दिल्ली: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।#CJPProtest pic.twitter.com/Dl8p8BM27O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
05:11:50 PM
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे कल यानी बुधवार को जंतर-मंतर का दौरान करेंगे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगे.
05:05:11 PM
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया.
VIDEO | Delhi: Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal addresses the gathering at CJP protest in Jantar Mantar.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XjR3k8WOQ8
04:59:19 PM
NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंची.
#WATCH दिल्ली: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं।#CJPProtest pic.twitter.com/hi0yzSBbeX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
04:46:04 PM
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की। pic.twitter.com/X2MGVO4z1i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
04:18:24 PM
राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी ने नेता छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/cJeF9Unl8D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
04:08:48 PM
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता मार्च करते हुए पीएम आवास के करीब पहुंचकर धरने पर बैठ गए. इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है.
#WATCH दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और… pic.twitter.com/lMQSZAy4bN
02:44:39 PM
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा, "मैं इस मामले को सही ढंग से सुलझाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का शुक्रिया अदा करती हूं. भारत में एक लोकतांत्रिक नागरिक को अपनी पसंद का डॉक्टर, अस्पताल और इलाज चुनने का अधिकार है."
#WATCH एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा, "मैं इस मामले को सही ढंग से सुलझाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का शुक्रिया अदा करती हूं। भारत में एक लोकतांत्रिक नागरिक को अपनी पसंद का डॉक्टर, अस्पताल और इलाज चुनने का अधिकार है। यहां उन्हें जिस तरह से लाया गया… pic.twitter.com/sP2SejRpwA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
02:12:05 PM
सोनम वांगचुक की सेहत से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. अदालत ने अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाकर इलाज करने और सभी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
01:45:39 PM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल हुए विरोध प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मिलने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। pic.twitter.com/YcwcihYtto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
01:32:40 PM
जंतर-मंतर पर भीड़ काफी बढ़ गई है और विरोध-प्रदर्शन वाली जगह एक बार फिर लोगों से भर गई है. हालांकि, भीड़ में यह बढ़ोतरी आम जनता के बजाय मुख्य रूप से 'आप' (AAP) कार्यकर्ताओं और वामपंथी दलों के समर्थकों के पहुंचने की वजह से हुई है.
01:31:45 PM
कल पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा, "लगभग 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए और मेरे हाथ में भी चोट आई है."
#WATCH दिल्ली: कल पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा, "लगभग 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए और मेरे हाथ में भी चोट आई है। जांच चल रही है और FIR दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे… pic.twitter.com/1rDYVjefqn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
01:19:26 PM
सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. सुनवाई के दौरान AIIMS के डायरेक्टर और डॉक्टरों की टीम भी कोर्टरूम में मौजूद है. मामले में अदालत स्वास्थ्य और अन्य संबंधित पहलुओं पर पक्षों की दलीलें सुन रही है.
01:12:25 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि देश के युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार गलत है. उन्होनें पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग की. राहुल ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं.
12:50:11 PM
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे. वे उन लोगों से मिलने गए थे जो एक दिन पहले CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हो गए थे. यह दौरा राहुल गांधी द्वारा आज सरकार की कड़ी आलोचना के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र के रवैये को बेहद अहंकारी बताया था.
12:41:50 PM
केंद्रीय मंत्री JP नड्डा ने आज राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल का दौरा किया. वे उन लोगों से मिलने गए थे जो एक दिन पहले CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हो गए थे. उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की और घायल प्रदर्शनकारियों की हालत और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली.
#WATCH | Delhi: Union Minister JP Nadda arrives at RML hospital to meet the injured people admitted here following Police action during CJP protest march yesterday. pic.twitter.com/UjLr39bGKY
— ANI (@ANI) July 21, 2026
12:32:26 PM
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET पेपर लीक पर PM मोदी से माफी की मांग की; CJP ने विरोध जताया
12:24:16 PM
#WATCH | Delh: AAP MPs in Rajya Sabha protest over Police action during CJP protest march yesterday.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
Visuals from Makar Dwar, at the Parliament. pic.twitter.com/HYsl6Uh82P
12:06:47 PM
दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर में सिर्फ़ कनॉट प्लेस की तरफ से ही एंट्री की इजाजत दी है. केरल हाउस और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन की तरफ़ से जाने वाले दो अन्य रास्ते बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि पुलिस विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के आस-पास कड़ी सुरक्षा बनाए हुए है.
12:06:05 PM
#WATCH | Delhi | AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at Dr. Ram Manohar Lohia Hospital to meet the youth injured in yesterday's police action pic.twitter.com/ovGxQIo0dG
— ANI (@ANI) July 21, 2026
11:56:00 AM
संसद मार्च के प्रोटेस्ट में गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए Helpline नंबर जारी | LIVE https://t.co/hWvFBNtZ3f
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2026
11:20:06 AM
VIDEO | Delhi: Speaking on the CJP protest, Congress leader KC Venugopal (@kcvenugopalmp) says, "The brutal attitude was starkly witnessed in the national capital. Students from all over the country are here to agitate only on NEET and CBSE exams...We are going to raise this… pic.twitter.com/iqXIkGVrv5
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
11:18:19 AM
युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "अभी ये मुद्दा इसलिए ज्वलंत हैं क्योंकि ये देश के युवा है और उनके मां-पाप उन्हें लोन लेकर पढ़ाते हैं ये कितनी मुश्किल परिस्थिति है बच्चा कह रहा है कि क्या मैं संघर्ष ही करता रहूं? ये बहुत गंभीर मामला है इस हल्के में नहीं लिया जा सकता है..आज बच्चे बहुत दुखी हैं....ये सदन ही युवा का है हम सब को उन्होंने ही यहां रखा है...मोदी जी एंटी यूथ हैं, एंटी गरीब हैं और एंटी किसान हैं 12 साल हो गए हैं आप सब देख रहे हैं..."
#WATCH दिल्ली: युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम इस मुद्दे को काफी समय से उठा रहे हैं ये कोई नया मुद्दा नहीं है लेकिन मुद्दा ये है कि बार-बार ये हो रहा है लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है मुझे याद है जब मैं यूपी में काम कर रही थी तो… pic.twitter.com/VELkxeE1rB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
11:12:29 AM
NDA संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा, "जो 13 अपराधी(NEET पेपर लीक मामला) पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. आने वाले समय में कोई भी भारत में बच्चों के भविष्य के साथ खेलने की जुर्रत न करे..."
#WATCH दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा, "जो 13 अपराधी(NEET पेपर लीक मामला) पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. आने वाले समय में कोई भी भारत में बच्चों के भविष्य के साथ खेलने की जुर्रत न करे..." pic.twitter.com/c8r3UNnniG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
11:06:24 AM
#WATCH दिल्ली | NDA संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "प्रधानमंत्री ने हमें मार्गदर्शन दिया और कई चीज़ों पर निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि युवाओं की कई उम्मीदों को कैसे पूरा किया जाए। उन्होंने NEET के बारे में अपनी रणनीतियां भी साझा… pic.twitter.com/mmJ3vv5r26
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
11:05:37 AM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "NEET परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया कि गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा, छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए, बिना किसी देरी… pic.twitter.com/GWOeqJhjaj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
10:49:54 AM
दिल्ली पुलिस ने CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट और अन्य पुलिस स्टेशनों में अब तक पांच FIR दर्ज की हैं. अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और FIR दर्ज होने की संभावना है; CCTV फुटेज और अन्य वीडियो सबूतों के ज़रिए आरोपियों की पहचान की जा रही है.
10:42:36 AM
Spokesperson Ashutosh Ranka says,
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 21, 2026
"It was just the Police who used lathis. Our youths were beaten up, their heads cracked open, they were dragged on streets. Sonam sir's wife Gitanjali ma'am's hair was pulled in order to drag her out of truck. pic.twitter.com/QoiPe3NkJd
10:33:45 AM
VIDEO | Delhi: On 20th July’s CJP protest over NEET issue, BJP leader K Sudhakar says, “…The whole of India is watching it. This is a toolkit matter. There is very little that is genuine and much that is fake. They are trying to dislodge democracy, which will never happen in… pic.twitter.com/K4QFlcfe8i
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
10:30:32 AM
जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है. मौके पर करीब 200 समर्थक मौजूद हैं. हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की है. अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.
10:30:23 AM
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सुबह 11 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. वह पिछले दिन "छात्रों पर सरकार की कार्रवाई" के खिलाफ बोलेंगे. ब्रीफिंग के बाद, वह घायलों से मिलने RML अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं.
10:30:15 AM
सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां सोनम वांगचुक का इलाज चल रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अस्पताल से उनकी मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट आज तय करेगा कि उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है या नहीं. यह उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की अपील के बाद हो रहा है.
10:30:06 AM
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर अपना धरना जारी रखे हुए हैं. पुलिस ने कई लेयर वाली बैरिकेडिंग की है और गाड़ियों की चेकिंग बढ़ा दी है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम इलाकों में और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
10:29:54 AM
दिल्ली पुलिस सोमवार को हुई हिंसा से जुड़े 250 से ज्यादा वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है, जिनमें CCTV, मोबाइल रिकॉर्डिंग, ड्रोन फुटेज और बॉडी कैमरा क्लिप शामिल हैं. वे पत्थरबाजी और पुलिस पर हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हिंसा पहले से सोची-समझी साजिश थी.
10:29:45 AM
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत का पिछला दौर बेनतीजा रहा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार फिर से बातचीत करना चाहती है, तो उन्हें जंतर-मंतर आना होगा. पांच घंटे चली बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हुई.
10:29:38 AM
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि कई स्वयंसेवक घायल हुए और उन्हें सड़कों पर घसीटा गया. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा.
10:29:29 AM
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हुई हिंसा और तोड़फोड़ के संबंध में कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक नई FIR दर्ज की है. यह मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ है और जांच अभी जारी है.
10:29:17 AM
सोमवार को हुई झड़पों में 118 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान घायल हो गए. इनमें 10 IPS और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं. पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल में घायल अधिकारियों से मुलाकात की.
10:29:09 AM
दिल्ली पुलिस ने सोमवार की हिंसा से जुड़े 70 लोगों को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाओं के बाद की गई.
10:28:56 AM
CJP नेता अभिजीत दीपके ने सोमवार देर रात प्रदर्शनकारियों से कहा कि अब जंतर-मंतर के बाहर कोई बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जो कोई भी उनसे बात करना चाहता है, उसे विरोध स्थल पर आना होगा.
10:28:48 AM
मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शनकारी फिर से संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर सकते हैं. जंतर-मंतर जाने वाली सड़कें खुली हैं, लेकिन संसद की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
10:28:35 AM
हिंसा के कारण दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर खाली कराए जाने के एक दिन बाद, CJP सदस्य सोमवार देर रात वापस लौटे और अपना विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू किया. पुलिस ने शांतिपूर्ण सभा की तो इजाजत दी, लेकिन संसद की ओर किसी भी मार्च को रोकने के लिए भारी सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखी.