IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को हैदराबाद से 42 रनों से मिली करारी हार, टॉप 2 की रेस में लड़खड़ाई RCB
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: आईपीएल 2025 का 65वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के बीच आईपीएल का 65वां मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 42 रनों से जीत लिया है. इस मुकाबले में हार के साथ बेंगलुरु की स्थिति प्वाइंट टेबल पर भी लुढ़क गई है. RCB अब 17 अंको के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. जिसका फायदा पंजाब किंग्स को मिल रहा है.
11:38:19 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को हैदराबाद से 42 रनों से मिली करारी हार
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए RCB और SRH के बीच मुकाबले में हैदराबाद को 42 रनों से जीत मिली है. इस जीत के साथ RCB टॉप 2 की रेस में लड़खड़ा गई है.
11:28:31 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा नौवां झटका
बेंगलुरु को लगा नौवां झटका, कुणाल पांड्या हुए हिट विकेट.
11:24:52 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा आठवां झटका
बेंगलुरु को लगा आठवां झटका, भुवनेश्वर कुमार 3 रन बनाकर आउट.
11:20:22 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा सातवां झटका
बेंगलुरु को लगा सातवां झटका, चोटिल टिम डेविड 1 रन बनाकर आउट.
11:13:10 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा छठा झटका
बेंगलुरु को लगा छठा झटका, जितेश शर्मा 24 पर आउट.
11:11:05 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा पांचवां झटका
बेंगलुरु को लगा पांचवां झटका, शेपर्ड 0 पर आउट.
10:45:28 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा तीसरा झटका
बेंगलुरु को लगा तीसरा झटका, फिल सॉल्ट 62 रन पर आउट.
10:39:35 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा दूसरा झटका
बेंगलुरु को लगा दूसरा झटका, मयंक अग्रवाल 11 रन पर आउट.
10:32:48 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: जड़ा शानदार अर्धशतक
विराट के आउट होने के बाद फिल सॉल्ट क्रीज पर डटे हुए हैं. सॉल्ट ने 28 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा.
10:19:41 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु को लगा तगड़ा झटका
बेंगलुरु को इस मुकाबले में पहला झटका लगा है. हर्ष दुबे ने विराट कोहली को 43 रनों पर पवेलियन भेज दिया है.
10:10:39 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु के 50 रन पूरे
बेंगलुरु के 50 रन पूरे हो गए हैं. इस समय कोहली और सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं.
09:37:59 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: RCB की बैटिंग शुरू
232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और फिल सॉल्ट मैदान पर उतर गए हैं.
09:22:59 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य
RCB के खिलाफ सैलाब बनकर ईशान किसान ने 94 रनों की पारी खेली. शतक से चुके लेकिन बेंगलुरु के सामने 232 रनों का लक्ष्य रखा.
09:11:04 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद का स्कोर पहुंचा 200 के पार
हैदराबाद का स्कोर 200 के पार पहुंचा गया है. ईशान किशन शतक की तरफ बढ़ रहे हैं.
09:04:34 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद को लगा छठा झटका
हैदराबाद को इस मुकाबले में छठा झटका लगा है. अभिनव 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
08:49:55 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद को लगा 5वां झटका
हैदराबाद को इस मुकाबले में 5वां झटका लगा है और रोमारियो शेफर्ड ने नितीश कुमार रेड्डी को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. वे 4 रन बनाकर ऑउट हुए.
08:44:01 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
ईशान किशन ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की है. उन्होंने 28 गेंदों पर 50 रन पूरे कर लिए हैं.
08:37:04 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद के 150 रन पूरे
हैदराबाद ने इस मुकाबले में ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी की वजह से 150 रन पूरे कर लिए हैं.
08:33:08 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद को लगा चौथा झटका
हैदराबाद को इस मुकाबले में चौथा झटका लगा है. क्रुणाल पांड्या ने अनिकेत वर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. अनिकेत 9 गेंदों पर 26 रन बनाकर ऑउट हुए.
08:19:47 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद ने गंवाया तीसरा विकेट
हैदराबाद ने इस मुकाबले में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. सुयश शर्मा ने हेनरिक क्लासेन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. उन्होंने 24 रन बनाए.
08:18:03 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद के 100 रन पूरे
हैदराबाद ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है और उनके 100 रन पूरे हो गए हैं.
07:54:58 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका
हैदराबाद को इस मुकाबले में दूसरा झटका लगा है और भुवनेश्वर कुमार ने ट्रैविस हेड को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. हेड 17 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
07:51:55 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद को लगा पहला झटका
हैदराबाद को इस मुकाबले में पहला झटका लगा है और लुंगी एनगिडी ने अभिषेक शर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. अभिषेक 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर ऑउट हो गए.
07:48:55 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: हैदराबाद के 50 रन पूरे
हैदराबाद ने इस मुकाबले में अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और उन्होंने 3.3 ओवरों में 50 रन पूरे कर लिए हैं.
07:40:11 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: भुवनेश्वर के पहले ओवर में बने 17 रन
हैदराबाद की पारी के दौरान बेंगलुरु की तरफ से भुवनेश्वर कुमार दूसरा ओवर लेकर आए, जो उनका पहला ओवर था, उन्होंने इस ओवर में 17 रन लुटाए.
07:31:55 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरु
सनराइजर्स हैदराबाद की इस मुकाबले में बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है और उनके लिए मैदान पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड क्रीज पर उतर चुके हैं.
07:13:18 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा.
इंपैक्ट प्लेयर: रजत पाटीदार, रसिख दार सलाम, जैकन बेथेल, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह.
07:12:30 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
इंपैक्ट प्लेयर: मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह.
07:06:09 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे पाटीदार
बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार इस मुकाबले में कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन इस वजह से उन्हें इंपैक्ट प्लेयर की सूची में रखा गया है. वे बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.
07:02:34 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु का पहले गेंदबाजी का फैसला
बेंगलुरु की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
06:29:43 PM
IPL 2025, RCB vs SRH Live Score Update: बेंगलुरु और हैदराबाद का मुकाबला
बेंगलुरु और हैदराबाद की टीम लखनऊ में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. इस मुकाबले को जीतकर बेंगलुरु की टीम खुद को टॉप-2 में फिनिश करना चाहेगी.