Republic Day 2026 Live Update: कर्तव्य पथ से आसमान तक गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जेट्स और पैराट्रूपर्स ने दिखाया पराक्रम
Republic Day 2026 Live Update: भारत ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया. इसके लिए खास तैयारियां की गई थी. इस साल यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ.
नई दिल्ली: Republic Day 2026 Live Update: भारत ने आज 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया. इस दौरान कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत के साथ देश की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया, इस दौरान चुने हुई राज्यों की झांकी देखी गई. इस मौके पर यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ. इस ग्रुप में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा शामिल थीं. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की थीम वंदे मातरम के 150 साल है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया.
12:58:37 PM
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के स्मारक पर तिरंगा फहराया गया
तमिलनाडु के रामेश्नरम में महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के स्मारक पर तिरंगा फहराया गया.
12:41:54 PM
PM मोदी ने लोगों का अभिवादन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद लोगों का अभिवादन किया.
12:22:21 PM
दिल्ली: वज्रांग फॉर्मेशन की तस्वीरें
दिल्ली: 77वें रिपब्लिक डे पर वज्रांग फॉर्मेशन की तस्वीरें नजर आईं. इस फॉर्मेशन में 06 राफेल विमान 'वज्रांग' फॉर्मेशन में उड़ते नजर आए.
12:07:02 PM
गृह मंत्रालय- NDMA और NDRF की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
12:01:17 PM
तिरंगे के साथ हिमाचल प्रदेश की झांकी
11:59:51 AM
वीडियो में देखें पंजाब की झांकी
11:59:14 AM
नगालैंड की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:58:39 AM
उत्तर प्रदेश की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:52:41 AM
छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:52:14 AM
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:51:48 AM
तमिलनाडु की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:50:26 AM
गुजरात की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:49:49 AM
77वें गणतंत्र दिवस की परेड में असम की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर किया मार्च
11:40:25 AM
कर्तव्य पथ पर बीएसएफ ऊंट दल ने किया मार्च
11:40:01 AM
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) बैंड और मार्चिंग दस्ते ने किया मार्च
11:39:16 AM
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) बैंड और मार्चिंग
11:34:14 AM
CAPF और अन्य सहायक बलों का मार्च
कर्तव्य पथ पर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स CAPF और अन्य सहायक बलों का बैंड और मार्चिंग दल के दस्ते ने मार्च किया.
11:32:38 AM
कर्तव्य पथ पर भारतीय तटरक्षक बैंड और मार्चिंग दल के दस्ते ने किया मार्च
11:31:48 AM
भारतीय रक्षा बलों की तीनों सेवाओं की झांकी
11:30:44 AM
शहीदों को गिरिराज सिंह ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
11:19:11 AM
भारतीय नौसेना की झांकी
11:15:39 AM
कर्तव्य पथ पर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट
11:15:26 AM
कर्तव्य पथ पर जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के दस्ते ने किया मार्च
11:13:43 AM
कर्तव्य पथ पर कुमाऊं रेजिमेंट
कर्तव्य पथ पर कुमाऊं रेजिमेंट, 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर और 11 गोरखा राइफल्स के कंबाइंड मिलिट्री बैंड में 74 म्यूज़िशियन ने मार्च किया.
11:08:44 AM
ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं.
11:07:49 AM
कर्तव्य पथ पर असम रेजिमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च
11:07:11 AM
कर्तव्य पथ पर राजपूत रेजिमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च
इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट विकास खत्री कर रहे हैं। यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी और सबसे सम्मानित इन्फैंट्री रेजिमेंट में से एक है, जिसने 250 से ज्यादा सालों तक शानदार सेवा दी है.
11:02:57 AM
कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ का दल
10:55:57 AM
असदुद्दीन ओवैसी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया
10:51:38 AM
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुई पुष्प वर्षा
10:44:16 AM
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया. शुभांशु शुक्ला को यह सम्मान ISS में 18 दिनों तक रिसर्च करने के लिए दिया गया.
10:43:25 AM
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
10:32:23 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ पहुंची
10:28:39 AM
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे कर्तव्य पथ
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कर्तव्य पथ पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने स्वागत किया.
10:24:17 AM
कर्तव्य पथ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति का काफिला स्लामी मंच की तरफ बढ़ रहा है.
10:22:16 AM
राहुल गांधी ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
10:21:41 AM
शहीद स्मारक पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
09:57:05 AM
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
09:55:54 AM
2047 आते आते भारत एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा- राजनाथ सिंह
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-
09:54:40 AM
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परेड का निरीक्षण किया और फिर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
09:54:00 AM
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
09:53:46 AM
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवस पर मैं सभी लोगों को बधाई- सीएम योगी
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-
09:29:55 AM
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
09:29:15 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
09:28:40 AM
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
09:28:07 AM
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का किया निरीक्षण
09:27:36 AM
विनय कुमार सक्सेना ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने #RepublicDayCelebration🇮🇳 2026 पर कहा-
09:27:20 AM
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
09:26:58 AM
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
10:13:11 AM
RSS नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने RSS मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
08:37:46 AM
तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि ने चेन्नई में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान फहराया राष्ट्रीय ध्वज
08:34:32 AM
77वें गणतंत्र दिवस की सभी प्रदेशवासियों शुमकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुमकामनाएं दीं.
07:51:00 AM
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
07:46:13 AM
77वें गणतंत्र दिवस परेड से पहले कर्तव्य पथ पर तैयारियां जारी
07:45:10 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
07:42:55 AM
राष्ट्रपति मुर्मू आज फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. इसके बाद स्वदेशी रूप से विकसित आर्टिलरी वेपन सिस्टम, 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा. 21 तोपों की सलामी 172 फील्ड रेजिमेंट की 1721 सेरेमोनियल बैटरी द्वारा दी जाएगी. इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा सलामी लेने के साथ परेड शुरू होगी.
07:41:28 AM
कब शुरू होगी औपचारिक परेड?
कर्तव्य पथ पर परेड सुबह 9:30 बजे शुरू होगी. इसकी लाइव कवरजे सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. दर्शकों के लिए एंट्री गेट सुबह 7 बजे से खुल गए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सलामी लेने से होगी और परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार करेंगे.
07:40:15 AM
क्या है इस साल की थीम
2026 के गणतंत्र दिवस समारोह कर्तव्य पथ पर दो मुख्य थीम पर फोकस करेंगे. पहली थीम है वंदे मातरम के 150 साल और दूसरी है आत्मनिर्भर भारत का विजन.
कार्यक्रम के एक हिस्से, जिसका नाम “स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम” है, में खास झांकियां और वंदे मातरम का एक नया म्यूजिकल वर्जन शामिल होगा. यह संगीत एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है और श्रेया घोषाल ने गाया है.
दूसरा हिस्सा, “समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत,” भारत की आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की यात्रा को दिखाएगा. यह एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने में देश की उपलब्धियों और प्रगति को दिखाएगा.
07:40:21 AM
इस साल कौन होंगे चीफ गेस्ट
इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में दो अहम अंतरराष्ट्रीय मेहमान आएंगे. ये हैं यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन. दोनों नेता मंगलवार को होने वाले भारत-ईयू समिट में भी हिस्सा लेंगे.
07:06:25 AM
कुछ ऐसी होगी कर्तव्य पथ पर परेड
आज कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारत कई महत्वपूर्ण सैन्य हथियार दिखाएगा. इनमें ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल सिस्टम, लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता वाला सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर और अर्जुन मेन बैटल टैंक शामिल हैं. पहली बार, नई बनी भैरव लाइट कमांडो बटालियन और शक्तिबान रेजिमेंट परेड में हिस्सा लेंगी. इस समारोह में पहली बार जांस्कर टट्टू और बैक्ट्रियन ऊंट भी देखने को मिलेंगे. एक और खास बात यह है कि 61 कैवलरी के सैनिक पूरे युद्ध के साजो-सामान के साथ दिखाई देंगे. भारतीय सेना के महत्वपूर्ण उपकरण, जिनमें भारतीय निर्मित हथियार और सैनिकों के साथ वाहन शामिल हैं, एक खास युद्ध संरचना प्रदर्शन में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेंगे.
07:05:43 AM
आज दिखेगी भारत की ताकत
भारत सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अपनी सैन्य ताकत, विकास की प्रगति और समृद्ध संस्कृति दिखाने के लिए तैयार है. परेड में नई बनी सैन्य इकाइयों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए महत्वपूर्ण हथियारों के मॉडल दिखाए जाएंगे. यह भारत की तरक्की और विविधता को भी उजागर करेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी. यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा.