menu-icon
India Daily

LIVE Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे देशवासियों से संवाद, क्या होगा खास!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम की 137वे एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नवाचार, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे देशवासियों से संवाद, क्या होगा खास!
Courtesy: @bjpnspbiaora

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री देश और दुनिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे. कार्यक्रम को रेडियो, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सुना और देखा जा सकेगा. हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण किया जाएगा. पल-पल की अपडेट के लिए इंडिया डेली के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

07:32:39 AM

मन की बात में इन मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में जेन जी यानी युवा पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर बात हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से सरकार का फोकस युवाओं और उनकी चिंताओं पर रहा है। इसके अलावा चीनी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी चर्चा में आ सकता है। एक महीने में चीनी के दाम करीब 20% बढ़े हैं, जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है.