Parliament Budget Session LIVE: राहुल की स्पीच पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था, जिसके ठीक एक दिन बाद आज बजट सत्र फिर से शुरू होगा. दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है.
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था, जिसके ठीक एक दिन बाद आज बजट सत्र फिर से शुरू हो गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोल रहे हैं. उनकी स्पीच के दौरान हंगामा शुरू हो गया है. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे के नाम लेते हुए यह दावा किया कि डोकलाम में चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास हैं. इस चर्चा के लिए 18 घंटे का समय दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4 फरवरी को बहस का जवाब देने की उम्मीद है.
04:30:27 PM
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है. राहुल गांधी के स्पीच के दौरान शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है.
04:08:59 PM
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. राहुल गांधी के भाषण पर फिर से हंगामा शुरू हो गया है.
03:44:17 PM
राहुल गांधी ने कहा, मैं बोलने की कोशिश करूंगा
जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह शाम 4 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर संसद को फिर से संबोधित करेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं बोलने की कोशिश करूंगा.
03:42:03 PM
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है. TMC सांसद सागरिका घोष का कहना है कि मौजूदा सरकार सच्चाई से मुंह मोड़ने वाली है.
03:12:56 PM
लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित हो गई है. राहुल गांंधी के भाषण के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है. वो चीन के घुसपैठ पर लगातार बोले जा रहे हैं जबकि स्पीकर उनसे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कह रहे हैं.
03:02:49 PM
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. राहुल गांधी की स्पीच के दौरान फिर हंगामा हो रहा है.
02:11:06 PM
लोकसभा तीन बजे तक स्थगित
लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण पर हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा तीन बजे तक स्थगित कर दी है.
02:10:04 PM
'स्पीकर के फैसले को न मानने वाले सदस्य के साथ क्या करने पर भी हो चर्चा'-किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हमें इस बात पर भी चर्चा करनी चाहिए कि लोकसभा में स्पीकर के फैसले को न मानने वाले सदस्य के साथ क्या किया जाना चाहिए," लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चीन का बिना लिस्ट वाला मुद्दा उठाते रहे और सदन के नियमों के खिलाफ जाकर एक मैगज़ीन आर्टिकल से कोट करने की कोशिश करते रहे."
02:08:00 PM
राहुल गांधी नियमों का नहीं कर रहे पालन-मंत्री किरेन रिजिजू
लोकसभा में राहुल गांधी पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "जिस मुद्दे को वह उठा रहे हैं, उस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है. लेकिन वह एक ऐसे मुद्दे को दोहरा रहे हैं जिस पर पहले ही फैसला दिया जा चुका है. वह गाइडलाइंस और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं."
02:05:02 PM
राहुल गांधी नियमों का नहीं कर रहे पालन-मंत्री किरेन रिजिजू
लोकसभा में राहुल गांधी पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "जिस मुद्दे को वह उठा रहे हैं, उस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है. लेकिन वह एक ऐसे मुद्दे को दोहरा रहे हैं जिस पर पहले ही फैसला दिया जा चुका है. वह गाइडलाइंस और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं."
02:00:00 PM
'राहुल- INDI गठबंधन को हार कe शतक पूरा करने से पहले बधाई देता हूं-तेजस्वी सूर्या
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "कांग्रेस और INDI गठबंधन को राहुल गांधी के नेतृत्व में 95 हार मिली हैं. 5 चुनाव आने वाले हैं. मैं राहुल और INDI गठबंधन को हार का शतक पूरा करने पर पहले से ही बधाई देता हूं. आप हर जगह हारेंगे."
01:56:46 PM
पीएम मोदी लोकसभा में पहुंचे
पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहुंच गए हैं. यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. राहुल गांधी के चीनी घुसपैठ पर बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामा चल रहा है.
01:48:21 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए-अखिलेश यादव
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुस गांधी के समर्थन में बोलते हुए, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "चीन से जुड़ा मामला बहुत संवेदनशील है. लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त दी जानी चाहिए."
01:39:34 PM
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान परआपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है. राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं.
01:38:51 PM
लोकसभा में चीनी घुसपैठ पर राहुल गांधी-राजनाथ के बीच बहस
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलना शुरू कर दिया है. उन्होंने चीनी घुसपैठ का सवाल उठाया. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बीच बहस देखने को मिली.
01:23:36 PM
बजट सत्र: राहुल गांधी संसद पहुंचे
संसद बजट सत्र: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद पहुंच गए हैं.
01:08:08 PM
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
12:02:05 PM
विपक्ष को बिहार से कोई मतलब नहीं-
बिहार विधानसभा बजट सत्र पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल संबोधन देंगे. विपक्ष को विधानसभा के सत्र से, बिहार से कोई मतलब नहीं है.
11:38:45 AM
किसी को कुछ नहीं मिला- राजीव राय
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "बजट 4-5% लोगों के लिए बनाया जाता है. किसी को कुछ नहीं मिला.
11:36:34 AM
बिहार के जनता की कई मांगे हैं- मीसा भारती
RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है. अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है.
11:33:49 AM
RJD नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
11:31:37 AM
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिए जवाब
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा ESIS के तहत डिस्पेंसरी शुरू करने में देरी के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दिया.
11:10:00 AM
विपक्ष ने आज तक कुछ किया है?- संजय कुमार झा
केंद्रीय बजट पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "प्रगतिशील बजट है. विपक्ष ने आज तक कुछ किया है?
11:05:22 AM
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
11:04:17 AM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू
10:57:52 AM
विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे 'केरल विरोधी बजट' बताया.
10:52:45 AM
इतिहास में याद किया जाएगा- प्रियंका चतुर्वेदी
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा, "बड़े रिफॉर्म की उम्मीद की जा रही थी... इतिहास में याद किया जाएगा कि जब पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा था तब हमने अवसर खो दिया.
10:22:56 AM
ये बजट आम आदमी के लिए नहीं है- राम गोपाल यादव
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ये बजट आम आदमी के लिए नहीं है, कुछ खास लोगों के लिए है।"
10:19:55 AM
कांग्रेस के लोग वोट बैंक समझते हैं- शहजाद पूनावाला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जिस प्रकार कांग्रेस के लोग केवल एक वोट बैंक को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं संविधान को नहीं...
10:18:24 AM
बजट में हरियाणा को इतना कुछ दिया है जो कांग्रेस कभी नहीं दे पाई- नायब सिंह
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं।
10:17:37 AM
यह बजट विपक्ष के समझ से बाहर है- दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "यह बजट विपक्ष के समझ से बाहर है.
09:41:52 AM
बजट देश को समर्पित- दीया कुमारी
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं.
09:38:20 AM
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी.
09:18:48 AM
राहुल गांधी भी ले सकते हैं हिस्सा
आज संसद में होने वाली बहस में राहुल गांधी हिस्सा ले सकते हैं.
09:18:39 AM
चर्चा दोपहर 2 बजे के आसपास होगी शुरू
संसद ने चर्चा के लिए 18 घंटे तय किए हैं, जिसमें सभी पार्टियों के सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है. बहस दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू होने वाली है.
09:18:30 AM
लोकसभा आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर करेगी चर्चा
लोकसभा सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू करेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे.