Parliament Budget Session Day 6 highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, पीएम मोदी का नहीं हो पाया संबोधन
Parliament Budget Session LIVE Updates: आज संसद बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. बता दें कि बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में 18 घंटे का समय दिया है.
Parliament Budget Session LIVE Updates: आज संसद बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. बता दें कि बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में 18 घंटे का समय दिया है. लोकसभा में बुधवार को भी विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.
राज्यसभा की कार्यवाही भी गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है. यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के साथ अन्य विधाई कार्य हुए.. मंगलवार को स्पीकर के चेयर में कागज फाड़कर फेंकने के आरोप में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों को उनके अमर्यादित व्यवहार के लिए निलंबित किया गया था. इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपना भाषण पूरा करने नहीं दिया जा रहा है. रा
06:38:03 PM
राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है.
05:04:29 PM
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही बार बार व्यवधान के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
05:01:25 PM
थोड़ी देर में पीएम मोदी देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब
प्रधानमंत्री लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे.
04:11:37 PM
सामाजिक सद्भाव के लिहाज से देश बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा देश कई धर्मों और संस्कृतियों की जन्मभूमि रहा हैय जहां वे आपसी सद्भाव के साथ फले-फूले। हाल ही उत्तराखंड में BJP सरकार ने 'मोहम्मद दीपक' पर मुकदमा दर्ज कियाय जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था. अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा. जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं- BJP के पास सहिष्णुता नहीं है.
03:09:00 PM
राज्यसभा में बोल रहे हैं खड़गे
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर बोल रहे हैं. उन्होंने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया.
02:59:27 PM
Mother of All Deals क्या बोले नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि अभी हमारा EU के साथ व्यापार समझौता हुआ. ये सिर्फ 2 देशों का समझौता नहीं है. ये तिरुपुर के हमारे कारीगरों के लिए नई जान फूंकने वाला व्यापार समझौता है. ये कानपुर में काम कर रहे चमड़े के कारीगरों के लिए नए दरवाजे खोलने वाला एग्रीमेंट है. ये बेंगलुरु के हमारे IT-Tech के दिग्गजों के लिए 27 देशों में दरवाजे खोलने का रास्ता है. इसलिए इसे Mother of All Deals कहा गया.
02:36:21 PM
यह अभिभाषण अमृतकाल को प्रतिबिंबित करने वाला है-जेपी नड्डा
राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण अमृतकाल को प्रतिबिंबित करने वाला है. इसमें जहां उपलब्धियों की भी चर्चा है, वहीं महान भविष्य के लिए हमने जो रास्ते तय किए हैं, उसके बारे में भी इस अभिभाषण में चर्चा है.
02:21:47 PM
खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है-पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष ने भारत-US डील पर कहा कि दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे. भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है.
02:10:49 PM
लोकसभा की कार्यवाही हंगामें की वजह से 5 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही हंगामें की वजह से 5 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
02:10:18 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यसभा में भारत-यूएस डील पर बोल रहे पीयूष गोयल
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. भारत-यूएस डील पर पीयूष गोयल ने लोकसभा में जानकारी दी.
01:02:16 PM
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित हो गई है.
12:46:09 PM
सांसद केसी वेणुगोपाल- वो हर सदस्य को कर सकते हैं सस्पेडं
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम सदन चलाए के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है. वे नहीं चाहते कि सदन चले. वे सदन के हर सदस्य को सस्पेंड कर सकते हैं."
12:37:38 PM
राज्यसभा में चल रहा है प्रश्नकाल
राज्यसभा में प्रश्नकाल चल रहा है. सांसद अपने क्षेत्रों और जनहित से जुड़े सवाल संबंधित विभागों से पूछ रहे हैं.
12:17:37 PM
विरोध प्रदर्शन के बीच दोपहर 2 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी.
12:15:50 PM
सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है....
12:04:36 PM
फिर शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही
12:04:11 PM
उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है- अरुण गोविल
विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है.
11:56:43 AM
विपक्ष का जनाधार घट गया है- नरेश म्हस्के
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "विपक्ष का जनाधार घट गया है। लोग उनके साथ नहीं हैं...
11:54:49 AM
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में और दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे
11:36:00 AM
यह निंदनीय है- भाजपा सांसद शशांक मणि
भाजपा सांसद शशांक मणि ने 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कहा, "उनके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वो हमारे संसद के सेक्रेटरी जनरल की टेबल पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे...
11:34:59 AM
पहली बार आई ऐसी नौबत- सपा सांसद राम गोपाल यादव
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं.
11:34:08 AM
कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर किया प्रदर्शन
कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर 'PM इज कॉम्प्रोमाइजड' पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
11:11:29 AM
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
11:10:30 AM
भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो. ये हम लोगों ने देखा कि जिस समय चीन के सवाल पर विपक्ष के नेता और अन्य दल जानकारी हासिल करना चाहते थे भाजपा पीछे हट गई है.
11:08:27 AM
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
11:08:06 AM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू
10:48:41 AM
मैं राहुल गांधी से सहमत हूं- प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हर सत्र में हम यही देख रहे हैं...मैं उनसे (राहुल गांधी से) बिलकुल सहमत हूं। वो क्या कर रहे हैं.
10:47:52 AM
लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला काम सदन के अंदर हुआ.
10:23:34 AM
अमेरिका भारत- व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए नोटिस
मनीष तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
10:19:30 AM
राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उन्हें भाषण नहीं देने देने का आरोप लगाया. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर "बोलने से रोके जाने" पर चिंता जताई.
10:19:20 AM
8 विपक्षी MP अनियंत्रित व्यवहार के लिए सस्पेंड
लोक सभा में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव मंगलवार को तब और बढ़ गया जब आठ विपक्षी MP को चेयर की ओर कागज़ फेंकने के बाद अनियंत्रित व्यवहार के लिए सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड किए गए आठ सदस्यों में से 6 मणिकम टैगोर, गुरजीत ओजला, राजा वारिंग, एबी ईडन, किरन रेड्डी और वेंकट रमन हैं.
10:34:12 AM
पीएम मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. सरकार ने बजट सत्र के दौरान संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में 18 घंटे का समय दिया है.