Parliament Budget Session LIVE Updates: स्पीकर पर कागज फेंकने के आरोप में 8 कांग्रेस सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड किया गया

Parliament Budget Session LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी 4 फरवरी को जवाब देंगे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को अपना जवाब देंगी.

Pinterest
Hemraj Singh Chauhan

Parliament Budget Session LIVE Updates:  विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया था, मंगलवार को भी वो इस पर पर बोल रहे हैं. कल राहुल के भाषण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें टोका, जिससे सदन में तीखी बहस शुरू हो गई. राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. इस पर बहस के लिए 18 घंटे तक का समय दिया गया था. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी 4 फरवरी को जवाब देंगे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को अपना जवाब देंगी.

04:29:53 PM

नियम सिर्फ विपक्ष के लिए हैं, सत्ताधारी पार्टी के लिए नहीं-इकरा हसन

 लोकसभा से 8 सांसदों के सस्पेंशन पर SP सांसद इकरा हसन ने कहा, "नियम सिर्फ विपक्ष के लिए हैं, सत्ताधारी पार्टी के लिए नहीं. जब सत्ताधारी सांसद असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती.जब विपक्षी सांसद अपनी आवाज़ उठाते हैं तो एकतरफा कार्रवाई की जाती है. यह अलोकतांत्रिक है..

03:56:24 PM

कांग्रेस ने लोकसभा से सांसदों के सस्पेंड के मसले पर किया प्रोटेस्ट

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से 8 सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सस्पेंड किए गए सांसदों में हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं.

 

03:33:59 PM

स्पीकर ने 8 सांसदों को निलंबित किया

स्पीकर ने 8 सांसदों को निलंबित कर दिया है. स्पीकर की कुर्सी पर कागज फेंकने के आरोप में इनके खिलाफ एक्शन लिया गया.

03:32:52 PM

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है.

03:04:14 PM

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है.

02:16:47 PM

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा हुआ. इसके बाद सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई.

02:12:19 PM

राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू

राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. 

02:03:03 PM

राहुल गांधी का संबोधन शुरू

राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे हैं. कल उनके संबोधन में दौरान जमकर हंगामा हुआ.

01:09:08 PM

राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित

 राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

12:40:17 PM

क्या पहले भी टैरिफ 18% था?- डिंपल यादव 

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "क्या पहले भी टैरिफ 18% था? ये प्रश्न उठाता है कि इसकी घोषणा भारत सरकार की ओर से नहीं हुई है...

12:39:21 PM

स्वागत योग्य कदम है- जगदंबिका पाल 

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "स्वागत योग्य कदम है... आज अमेरिका ने टैरिफ कम किया है."

12:14:21 PM

लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित

12:04:20 PM

ये रिश्ता क्या कहलाता है?- आनंद भदौरिया

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने केंद्रीय बजट सत्र 2026 पर कहा-

12:01:42 PM

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू

11:51:37 AM

विपक्ष के भारी शोर-शराबे के चलते स्थगित की लोकसभा

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सदन के अंदर नारेबाजी करना उचित नहीं है। विपक्ष के भारी शोर-शराबे के चलते लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

11:16:36 AM

राज्यसभा में जीरो आवर

राज्यसभा में जीरो आवर या चेयर की अनुमति से उठाए गए मामले पर चर्चा की गई.

11:14:50 AM

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:02:43 AM

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

11:02:22 AM

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

10:35:02 AM

भारत की सामरिक आजादी पर ये सीधा आघात है- मनीष तिवारी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, जिस तरह से ये घोषणा हुई है...

10:34:08 AM

INDIA-US ट्रेड डील एक महत्वपूर्ण डील थी- प्रियंका चतुर्वेदी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-

10:03:33 AM

NDA सांसदों ने दी PM मोदी को बधाई

संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक में NDA सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए PM मोदी को बधाई दी.

10:02:43 AM

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

09:57:00 AM

NDA संसदीय दल की बैठक जारी

संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक चल रही है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद हैं.

09:54:31 AM

NDA संसदीय दल की बैठक

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस एक पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग बुलाई है, जिसमें यूनियन बजट 2026 को लेकर चर्चा की जा रही है. इस दौरान विकसित भारत 2047 के लिए सरकार के विजन पर चर्चा की जाएगी. यह मीटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें एनडीए के टॉप नेता शामिल हैं.