Parliament Budget Session Live Updates: आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा की जाएगी. आज बजट सत्र का आखिरी दिन है. बता दें कि यह विधेयक इससे पहले राज्यासभा में पारित हो चुका है. अब निचले सदन में चर्चा के लिए आने की उम्मीद है. इस विधेयक के प्रावधानों और इसे पेश करने के समय को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है.
इस विधेयक को पेश करने के समय को लेकर भी आलोचना हो रही है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया है कि इसे ठीक उसी दिन पेश किया जा रहा है, जिस दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम में चुनाव प्रचार करने वाले हैं. सत्र के आखिरी दिन अन्य महत्वपूर्ण विधायी और संसदीय कार्यों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
01:38:23 PM
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए 'आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai moves The Andhra Pradesh Reorganisation (Amendment) Bill, 2026 in Rajya Sabha for Consideration and Passing.
That the Bill further to amend the Andhra Pradesh Reorganisation Act,2014.@nityanandraibjp… pic.twitter.com/Y1OeaUoSHh
01:13:52 PM
केंद्रीय राज्य मंत्री ने युवा विज्ञान कार्यक्रम (युविका) के संबंध में राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Union MoS (IC) @DrJitendraSingh replies to the questions asked by members during #QuestionHour in #RajyaSabha regarding YUva VIgyani KAryakram ( YUVIKA).@VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/gFoeSDvjKc
12:05:02 PM
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं उसी को प्राथमिकता देनी है. जब देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कोई दिक्कत नहीं है, कोई संकट नहीं है तो ये विपक्ष के लोग अनावश्यक देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं."
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं उसी को प्राथमिकता देनी है। जब देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कोई दिक्कत नहीं है, कोई संकट नहीं है तो ये विपक्ष के लोग अनावश्यक देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों को भ्रमित करने की… pic.twitter.com/mgC2nRN2dZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
12:03:29 PM
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने CAPF रेगुलेशन बिल पर कहा, "जिस तरह से पूरे देश में धर्म व जाति के आधार पर भाजपा राजनीतिक फायदा अर्जित करती है, उसी तरह से हम देख पा रहे हैं कि हमारे सुरक्षा सेवाओं में भेदभाव करके कहीं न कहीं वे(भाजपा) राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं."
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने CAPF रेगुलेशन बिल पर कहा, "जिस तरह से पूरे देश में धर्म व जाति के आधार पर भाजपा राजनीतिक फायदा अर्जित करती है, उसी तरह से हम देख पा रहे हैं कि हमारे सुरक्षा सेवाओं में भेदभाव करके कहीं न कहीं वे(भाजपा) राष्ट्रीय सुरक्षा को… pic.twitter.com/HCG73jS6mj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
12:01:55 PM
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "सरकार कोशिश कर रही है... ईंधन से जुड़ी चीजों का सप्लाई हमारे देश में आ रहा है. विश्व में दिक्कत है जहां निर्माण होता है वहां भी दिक्कत है. विपक्ष वाले बात का बतंगड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं."
#WATCH दिल्ली: शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "सरकार कोशिश कर रही है... ईंधन से जुड़ी चीजों का सप्लाई हमारे देश में आ रहा है। विश्व में दिक्कत है जहां निर्माण होता है वहां भी दिक्कत है। विपक्ष वाले बात का बतंगड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।… pic.twitter.com/aYNUVsq06l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
11:19:53 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
लोकसभा में ‘प्रश्नकाल ' शुरु |@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker#QuestionHour
Watch Live : https://t.co/Jxg1Xt4vxN pic.twitter.com/Z4xt9hDh64
11:19:24 AM
#BudgetSession2026 #zerohour or Matters raised with the permission of the chair taken up in #Rajyasabha.@VPIndia @CPR_VP
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Watch Live: https://t.co/DDvShP5b0f pic.twitter.com/Ej92S9Vj33
11:12:22 AM
भाजपा सांसद नरहरि हीरालाल अमीन ने कहा, "विश्व में जो लड़ाई चल रही है, ईरान-इज़राईल और अमेरिका के बीच, उससे पूरे विश्व में संकट है... एकमात्र भारत देश ऐसा है जहां पीएम मोदी पहले जनता के बारे में सोचते हैं..."
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद नरहरि हीरालाल अमीन ने कहा, "विश्व में जो लड़ाई चल रही है, ईरान-इज़राईल और अमेरिका के बीच, उससे पूरे विश्व में संकट है... एकमात्र भारत देश ऐसा है जहां पीएम मोदी पहले जनता के बारे में सोचते हैं... किसी भी चीज को लेकर आज तंगी नहीं है। आज सब चीजें पेट्रोल… pic.twitter.com/yeLlv7HiiD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
11:10:59 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Proceedings begin in #LokSabha @LokSabhaSectt
Watch Live: https://t.co/Jxg1Xt4vxN pic.twitter.com/NLDehxygQ9
11:10:40 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha@VPIndia
Watch Live: https://t.co/DDvShP5b0f pic.twitter.com/KY0L4CC2uZ
10:34:25 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Today in #LokSabha @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @VPIndia pic.twitter.com/gYUE0OYqn6
10:33:57 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) April 2, 2026
Today in #RajyaSabha@VPIndia pic.twitter.com/Fx7n9LYNae
10:33:19 AM
आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को पेश किया जाएगा. इस पर गहन चर्चा और विपक्ष के हंगामे की भी उम्मीद जताई जा रही है.