High Blood Pressure: सर्दियों में आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखेंगे ये 5 फूड्स
High Blood Pressure: सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होने लगती है. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट को चेंज कर लेते हैं आपका ब्लड प्रेशर सर्दियों में आराम से कंट्रोल हो सकता है.
High Blood Pressure: सर्दियों में खून गाढ़ा होने लगता है. इस कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है. यहीं कारण है कि सर्दियों के मौसम में अटैक और स्ट्रोक के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं. सर्दी में लोग कम एक्टिव भी रहते हैं. यह भी ब्लड प्रेशर के बढ़ने का एक कारण होता है. इसके साथ ही सर्दियों में अधिक भूख महसूस होने पर लोग सोडियम ज्यादा कंज्यूम करते हैं, इस कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है. इस कारण सर्दियों में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में बदलाव करना होगा और कुछ फूड्स को उसमें शामिल करना होगा. आइए जानते हैं वे कौन से फूड्स हैं जिनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
मूली- इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है. इस कारण मूली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
गाजर- गाजर में विटामिन-ए और पोटेशियम होता है. इस कारण यह ब्लड वेसेल्स और धमनियों का तनाव कम करने में मदद करती हैं. इस कारण इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
मेथी- मेथी के पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इसके साथ ही इसमें कम सोडियम होता है. इस कारण इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है.
पालक- पालक सर्दियों का सुपरफूड है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है. इसके साथ ही इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, ल्यूटिन का हाई कंटेंट होता है, जो धमनियों की दीवारों को मोटा होने से रोकता है. इस कारण इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
चुकंदर- चुकंदर का सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है. इसमें विटमिन बी के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. जो बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करते हैं. इसी कारण डॉक्टर्स भी सर्दियों में चुकंदर को सलाद, सूप आदि के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन मौसमी फूड्स का सेवन करने से आप ब्लड प्रेशर को सर्दियों में कंट्रोल में रख सकते हैं.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.