तमाम कोशिशें के बाद भी नहीं कम हो रहा आपका वजन? फैट बर्न से पहले समझे अपने बॉडी का साइन
वजन कम करने का प्रोसेस थोड़ा लंबा होता है. अगर आपको भी ऐसा लगता है कि तमाम कोशिशों के बाद भी आपके वजन कम नहीं हो रहे तो यहां अपने शरीर के साइन को समझिए.
वजन घटना एक बहुत ही मुश्किल प्रक्रिया है. लोग इसके लिए नियमित व्यायाम के साथ अपने लाइफस्टाइल और खाने-पीने में भी काफी बदलाव करते हैं. इसके बाद भी अगर वजन कम नहीं होता है तो लोग आखिर में निराश होकर सारी कोशिश छोर देते हैं. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जब आप कोशिश छोड़ रहे होते हैं तभी आपका शरीर अंदर से फैट को कम कर रहा होता है.
एक्सपर्ट जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से पहले अपने शरीर के कुछ संकेतों को समझने की सलाह देते हैं. आइए समझते हैं कि उन लक्षणों के बारे में जो दिखता तो नहीं है लेकिन आपके शरीर के फैट को कम करने की निशानी होती है.
पानी का जमा होना
आप अगर लगातार वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और आपके शरीर पर दिख नहीं रहा तो चिंता की कोई बात नहीं है. कभी-कभी शरीर पानी को रोककर रखता है, लेकिन जैसे ही पानी निकलता वैसे वजन अचानक कम हो जाता है. इसलिए धैर्य रखें.
रात में हल्की भूख
सोने से पहले थोड़ी भूख महसूस होना इस बात का सूचक है कि शरीर में कैलोरी की कमी है. आप जितनी ऊर्जा खर्च कर रहे हैं, उससे कम ग्रहण कर रहे हैं. जिससे शरीर संग्रहित वसा को ईंधन के रूप में उपयोग करता है.
आहार परिवर्तन के बाद सिरदर्द
अगर आप अपने डाइट को कम किए हैं और आपको सिरदर्द महसूस हो रहा है तो यह सही संकेत है. शरीर स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर मुड़ता है, जो प्रारंभिक असुविधा पैदा कर सकता है.
व्यायाम के दौरान अधिक पसीना
व्यायाम सत्र में नार्मल से ज्यादा पसीना आना दिखाता है कि शरीर अधिक मेहनत कर रहा है और कुशल हो रहा है. यह तब होता है जब मेटाबॉलिज्म सुधार होता है .
सुबह भूख लगना
सुबह उठते ही भूख महसूस होना सक्रिय मेटाबॉलिज्म का प्रमाण है. शरीर आराम की अवस्था में भी कैलोरी जलाता रहता है, जो रात भर संग्रहित ऊर्जा के उपयोग को दर्शाता है.
कपड़ों में ढीलापन
वजन मापने वाली मशीन पर बदलाव न दिखने के बावजूद यदि कपड़े ढीले लगते हैं, तो यह वसा हानि का सबसे विश्वसनीय संकेत है. यह शरीर की संरचना में सुधार दर्शाता है, जहां वसा कम हो रही है और मांसपेशियां मजबूत हो रही हैं.
बार-बार मूत्र त्याग
वसा कोशिकाएं पानी संग्रहित करती हैं, और जैसे-जैसे वसा टूटती है, यह पानी मुक्त होता है. परिणामस्वरूप, मूत्र त्याग की आवृत्ति बढ़ सकती है, जो वजन में स्पष्ट बदलाव लाता है.
और पढ़ें
- खामेनेई की मौत की खबर से लखनऊ में मातम, धर्मगुरुओं ने किया तीन दिनों तक शोक के साथ कैंडल मार्च का ऐलान
- खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते ही टूट गया ईरानी एंकर के सब्र का बांध, लाइव टीवी पर फफक फफककर रोया; देखें वीडियो
- अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइज, रिटायरमेंट के बाद रिलीज हुआ पहला इंडिपेंडेंट ट्रैक 'रैना'; Video