'ऑफिस के दौरान डेटिंग, टिंडर का फ्री एक्सेस..', कर्मचारियों को ऑफर कर रही थाई कंपनी, वजह हैरान कर देगी

Date In Office Hours: एक कंपनी है जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस के दौरान डेट पर भेज रही है और साथ ही टिंडर की मेंबरशिप भी दे रही है. उनका मानना है कि जो लोग रिश्ते में होते हैं वो ज्यादा खुश होते हैं, ऐसे में लोगों को डेट पर जाने के लिए यह कंपनी प्रोत्साहित कर रही है. यह पॉलिसी क्या है, चलिए जानते हैं.

Canva
India Daily Live

Date In Office Hours: अक्सर कहा जाता है कि प्यार दुनिया को पलटकर रख देता है. जब कोई प्यार में पड़ जाता है तो उसे कुछ और दिखाई नहीं देता है. अब हमारा ये मानना फिर भी सही है लेकिन जहां हम काम करते हैं अगर वो भी हमारे प्यार का ख्याल रखने लगे तो क्या ही बात हो. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि एक कंपनी ने इस बात को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया है. ये कंपनी चाहती है कि उनके कर्मचारी अपने वर्किंग हावर्स के दौरान डेट पर जाएं. सिर्फ यही नहीं, कंपनी ने इसके लिए पैसे भी खर्च कर रही है. 

रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइटलाइन ग्रुप नामक एक थाई मार्केटिंग एजेंसी अपने कर्मचारियों को उनके ऑफिस हावर्स के दौरान बाहर जाने या डेट पर जाने और खुशहाल रिश्ते बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. रिसर्चर्स ने इसके पीछे का कारण बताया है, चलिए जानते हैं. 

कमाल की पॉलिसी:

कई रिसर्चर्स का कहना है कि जो लोग प्यार में होते हैं या किसी रिश्ते में होते हैं, वे अक्सर उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश होते हैं जो प्यार में नहीं होते. इतना ही नहीं, ये लोग अपने काम को पूरा एंजॉय करते हैं. इसलिए, अपने कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए, थाई कंपनी ने यह कमाल की पॉलिसी बनाई है. 

कंपनी दे रही टिंडर लीव: 

कंपनी अपने कर्मचारियों टिंडर लीव दे रही है. कई रिपोर्टों के अनुसार, उनके पास लगभग 200 कर्मचारी हैं और वे जुलाई से दिसंबर 2024 के अंत तक टिंडर लीव का लाभ ले सकते हैं. इतना ही नहीं, कंपनी अपने कर्मचारियों को एक परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए टिंडर गोल्ड और टिंडर प्लेटिनम की मेंबरशिप भी देगी. हालांकि, पॉलिसी में यह साफ नहीं किया गया है कि उनके कर्मचारी कितनी टिंडर लीव ले सकते हैं. कर्मचारियों को डेट पर जाने के लिए जब भी छुट्टी लेनी है उन्हें बस एक हफ्ते पहले बताना होगा. 

कंपनी ने इसे अपने आधिकारिक लिंक्डइन प्रोफाइल पर भी शेयर किया. उनकी पोस्ट में लिखा था, "हम अपने कर्मचारियों को 6 महीने का फ्री टिंडर प्लैटिनम और टिंडर गोल्ड दे रहे हैं. हमारे कर्मचारी किसी के साथ डेटिंग के लिए टिंडर लीव का इस्तेमाल कर सकते हैं".