IPL 2026

142 करोड़ का नेकलेस पहन मेट गाला पहुंचीं हैदराबाद की बिजनेसवुमन, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट पर टिकी सबकी नजरें

मेट गाला 2026 में हैदराबाद की अरबपति बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने अपने शानदार लुक से लाइमलाइट चुराई है. 142 करोड़ रुपये के नेकलेस और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए आउटफिट में उन्होंने भारतीय विरासत को दुनियाभर के सामने पेश किया.

Instagram
Babli Rautela

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला हर साल अपने अनोखे और ग्रेंड लुक्स के लिए खबरों में बना रहता है. इस मंच पर दुनियाभर की मशहूर हस्तियां अपने सबसे खास अंदाज में नजर आती हैं. लेकिन इस बार हैदराबाद की अरबपति बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने ऐसा जलवा बिखेरा कि हर किसी की नजरें पर उन्हीं पर टिकी रह गई.

मेट गाला 2026 में सुधा रेड्डी ने सिर्फ अपने आउटफिट से ही नहीं बल्कि अपने बेहद कीमती नेकलेस से भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बताया जा रहा है कि उनके गले में जो हार था उसकी कीमत लगभग 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 142.8 करोड़ रुपये थी. इस शानदार ज्वेलरी ने न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया.

सुधा रेड्डी के नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नेकलेस सुधा रेड्डी के निजी कलेक्शन का हिस्सा था. इसमें बड़े और तिकोने आकार के रोज कट हीरे लगे हुए थे. इसकी विक्टोरियन फिनिश वाली डिजाइन इसे बेहद खास बना रही थी. इस नेकलेस की सबसे बड़ी खासियत इसका 550 कैरेट का गहरे बैंगनी और नीले रंग का टैन्जानाइट पेंडेंट था. यह रत्न तंजानिया की मेरेलानी पहाड़ियों से लाया गया था. इस शानदार पेंडेंट को क्वीन ऑफ मेरेलानी कहा जाता है.

जैसे ही सुधा रेड्डी रेड कार्पेट पर पहुंचीं, कैमरों की फ्लैश लगातार उनकी तरफ घूमने लगीं. सोशल मीडिया पर भी उनके इस शाही नेकलेस की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं.

अंगूठी और पन्ने ने बढ़ाई शाही चमक

सुधा रेड्डी का पूरा लुक बेहद रॉयल था. उन्होंने 30 कैरेट की रोज कट पोल्की डायमंड रिंग भी पहनी थी. इसके साथ 40 कैरेट का एशर कट कोलंबियाई पन्ना उनके लुक को और शानदार बना रहा था. इस पन्ने के चारों ओर 18 कैरेट पीले सोने में जड़े हीरों की खूबसूरत डिजाइन थी. ज्वेलरी का हर हिस्सा बेहद खास और बारीकी से तैयार किया गया था.

सुधा रेड्डी ने मेट गाला में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खास आउटफिट पहना था. इस लुक को ट्री ऑफ लाइफ थीम पर डिजाइन किया गया था. इसमें भारतीय संस्कृति और दक्षिण भारतीय परंपराओं की झलक साफ दिखाई दे रही थी. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सुधा रेड्डी ने बताया कि हैदराबाद सिर्फ उनकी जन्मभूमि नहीं बल्कि उनके जीवन का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इस आउटफिट के जरिए उन्होंने दक्षिण भारतीय संस्कृति को एक ग्लोबल मंच पर पेश करने की कोशिश की है. उन्होंने बताया कि इस डिजाइन में कलमकारी कला से प्रेरणा ली गई थी. आउटफिट में तराशा हुआ मखमल, पुरानी सोने की जरी और बेहद बारीक कढ़ाई का काम किया गया था.