T20 World Cup 2026

साड़ी में इस एक्ट्रेस का नहीं है कोई तोड़, आप भी कैरी कर सकती हैं ये लुक, फिदा हो जाएंगे लोग

Sreeleela Traditional Looks: श्रीलीला तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं. इसके साथ अपने फैंस के लिए इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में कमाल की लगती हैं. वह आए दिन अपना देसी लुक शेयर करती हैं. आइए श्रीलीला के कुछ साड़ी लुक पर नजर डालें.

Instagram
India Daily Live

Sreeleela Outfit Looks: श्रीलीला उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के दो साल के अंदर तेलुगु फिल्मों में फेमस हो गई हैं. फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और हैरान कर देने वाली फोटो शेयर करती रहती हैं. बता दें, श्रीलीला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.

श्रीलीला के ऑफिशियल अकाउंट पर नजर डाले तो वह केवल वेस्टर्न आउटफिट के साथ में ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेस में भी कमाल की लगती हैं. श्रीलीला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने ऑफ-वाइट शिमरी ड्रेप साड़ी पहनी हुई थी. एक्ट्रेस की यह साड़ी साफी सुंदर लग रही थी. एक्ट्रेस ने इस साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ  कैरी किया है. इस साड़ी को डिजाइन निकिता गुजराल ने किया है. इस एलिगेंट साड़ी की कीमत 72 हजार के आसपास है. आप भी इस आउटफिट को पार्टी या स्पेशल इवेंट के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं.

 


ग्रीन जॉर्जेट साड़ी

बता दें, एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेडिशनल लुक का देसी तड़का फैंस के साथ शेयर करती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के गुंटूर करम के प्री-रिलीज इवेंट में ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी. यह साड़ी जॉर्जेट कपड़े की थी जो बेहद सुंदर लग रही थी. एक्ट्रेस श्रीलीला की ग्रीन कलर की साड़ी की कीमत लगभग 1.59 लाख रुपये है.

 

वाइब्रेंट ऑरेंज साड़ी

तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस श्रीलीला की ऐसी कई ट्रेडिशनल आउटफिट हैं जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ऑरेंज कलर की सिंपल साड़ी में फोटो पोस्ट की थी. यह साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज और बैकलेस डिजाइन के साथ पेयर किया था. यह साड़ी नॉर्मल दिनों के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है.