IMD Weather

Orry ने अनंत की शादी में खेला फैशन का खेल, अब नेटिजेंस ने किया विनर का एलान, देखें वीडियो

Orry Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सभी सेलेब्स शानदार आउटफिट में नजर आए थे. इसी बीच ओरी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कोलाज बनाकर वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सभी सेलेब्स अपने आउटफिट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. ओरी ने कैप्शन में विनर का नाम बताने के लिए कहा है जहां नेटिजेंस ने दीपिका पादुकोण को विनर बताया है.

Social Media
India Daily Live

Anant-Radhika Wedding: भारत के सबसे अमीर इंसान में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत शादी के बंधन में बंध गए हैं. 12 जुलाई को अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए. ये आलीशान वेडिंग हॉट टॉपिक बन चुका है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, पॉलिटिक्स से लेकर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई दिग्गज सेलेब्स इस ग्रैंड शादी में शामिल हुए थे. अनंत-राधिका की शादी का फंक्शन लगभग 7 महीने तक चला.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी कई वीडियो सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इन वीडियो को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं. हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक अनंत-राधिका की शादी से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को औरी ने कैप्शन दिया है, Outfits of Last Night". 

ओरी ने पोस्ट किया वीडियो

वीडियो में  किम कार्दशियन, दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना, सारा अली खान, अनन्या पांडे , एपी ढिल्लों और शनाया कपूर के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहें हैं. इस वीडियो में 'डायमंड नी' नाम का गाना बज रहा है. ओरी ने कैप्शन में लिखा है , " Pick a winner". इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने दीपिका पादुकोण को विनर घोषित किया है. 

दीपिका पादूकोण का आउटफिट

अनंत-राधिका की शादी में दीपिका पादुकोण ने लाल रंग का सलवार सूट पहना था. इस आउटफिट को तोरानी अनारकली कहा जाता है. दीपिका की यह आउटफिट सिंधी कल्चर को दर्शाता है. इस सूट पर था। जरदोजी कढ़ाई का महीन धागों काम किया है. साथ में गोटा-लाइन वाला दुपट्टा कैरी किया है जो उन्हें शाही लुक दे रहा था. कमेंट सेक्शन में लोगों ने दीपिका की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, "दीपीका बेहद सुंदर लग रही है." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बिल्कुल दीपिका पादुकोण ". 

वीडियो में नजर आए ये सेलेब्स

वीडियो में दिपीका पादुकोण ने लाल रंग का सलवार सूट पहना है. किम कार्दशियन ने लाल रंग की साड़ी, अनन्या पांडे ने येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  इसके अलावा दिशा पाटनी ने पीले रंग की साड़ी, मानुषी छिल्लर मे सिल्वर रंग का लहंगा पहना है. वीडियो में सभी सितारें बेहद सुंदर लग रहे हैं.