Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

ग्रुप में नाच रहा था शख्स, अचानक गिरा और हो गई मौत, ऐसे क्यों जा रही है लोगों की जान?

Maharashtra: महाराष्ट्र के संभाजीनगर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति की जिम के एरोबिक क्लास में नाचते-नाचते हार्ट अटैक से मौत हो गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद अचानक होने वाली मौत के आंकड़े काफी तेजी से बढ़ गए है. ज्यादातर अचानक मौत हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर बीमारी के वजह से हो रही है.

Twitter
India Daily Live

Heart Attack: अचानक होने वाली मौत को लेकर खबरे सामने आती रहती हैं. ऐसी मौत को लेकर कई लोग चिंता भी व्यक्त कर चुके हैं. अब एक बार फिर एक लड़के की डांस करते-करते मौत होने की खबर सामने आई  है. यह मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर का बताया जा रहा है. कई लोग ग्रुप में जिम में एरोबिक क्लास कर रहे थे जिसमें से एक लड़के की मौत हो गई. इसका एक वीडियो भी एक्स पर वायरल हो रहा है. जिसमें लड़का डांस करते-करते जमीन पर गिरता दिखाई दे रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के को गिरता हुआ देख ग्रुप में मौजूद सभी लोग उसे देखने के लिए उसके पास दौड़े और गाना बंद कर दिया गया. ऐसा कहा जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है. एक्सपर्ट की मानें को कोविड के बाद से हार्ट अटैक से हो रही मौत की संख्या काफी तेजी से बढ़ गई है. इस महामारी के बाद हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ गई है. 

क्या होते हैं लक्षण

जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आते हैं तो उससे पहले बेचैनी होती है. इसके साथ दिल के बीच में दर्द, बांहों, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द या बेचैनी होती है. सांस लेने में भी दिक्कत होती है. इसके अलावा तेज पसीना आना, मतली या चक्कर आने जैसे लक्षण नजर आते हैं. वहीं, कार्डियक अरेस्ट के लिए सीने में बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होती है. इसके साथ कमजोरी महसूस होने लगती है. 

क्या कहते हैं आंकड़े

इसी को लेकर एनसीआरबी द्वारा आंकड़े सामने आए थे जिसमें बताया गया था कि 2022 में  56653 लोगों की अचानक मौत हुई थी जिसमें से 32410 लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. इसमें से  24243 लोगों की मौत  किसी दूसरे वजह से हुई है. अगर साल 2021 के आंकड़ों से संख्या की तुलना करें तो अचानक होने वाली मौत की संख्या करीब 11.6 प्रतिशत बढ़ी है. इसके साथ यह भी जानकारी दी गई ज्यादातर लोगों की उम्र  45 से 60 साल के बीच है. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.