अगर आप भी बालों में इस तरह से लगा रही हैं तेल, हो जाएं सावधान वरना झड़ जाएंगे आपके सारे हेयर

आजकल झड़ते बालों की समस्या से हर कोई जूझ रहा है. ऐसे में लोग अपने तेल और शैंपू सब कुछ बदल लेते हैं लेकिन फिर भी इससे उनका कुछ असर नहीं होता है तो आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने बालों में कैसे ऑयलिंग करें क्योंकि गलत तरीके से बालों में तेल लगाना हमारे लिए नुकसानदायक होता है.

Social Media
India Daily Live

How To Apply Oil On Hair And Scalp: कहते हैं आपके चेहरे की सुंदरता सिर्फ अच्छी स्किन नहीं बल्कि आपके बाल पर भी निर्भर करता है. अगर आपके बाल अच्छे नहीं होंगे तो आपकी सुंदरता भी कम होने लगेगी. इसलिए लड़कियां चेहरे के साथ-साथ अपने बालों की भी पूरी देखभाल करती हैं. हर लड़की का सपना होता है कि उसके बाल लंबे और घने हो. ऐसे में अगर आप बड़े-बुजुर्गों की बात मानेंगी तो बालों में तेल लगाना काफी जरूरी है लेकिन बहुत कम लोगों को ऑयलिंग करने का सही तरीका नहीं पता होता है तो चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं.

बालों में ऑयलिंग हफ्ते में एक बार तो हर किसी को करनी चाहिए क्योंकि ये हमारे लिए फायदेमंद होती है. लेकिन हम इसको लगाने के समय कुछ गलतियां करते हैं. हम सभी या तो नहाने से पहले या फिर रात को सोते वक्त बालों पर तेल लगाते हैं, लेकिन ये हमारे बाल और स्कैल्प के लिए नुकसानदायक होता है.

तेल लगाने का सही तरीका

दरअसल जब हम नहाने जा रहे होते हैं उससे पहले हमारे बालों में काफी दिनों की गंदगी जमी होती है क्योंकि जब हम बाहर निकलते हैं खासकर गर्मियों में तो पसीने के कारण बालों के स्कैल्प पर पसीना जमने लगता है और इससे गंदगी चिपकती है. ऐसे में तेल से माविश करने पर सब कुछ तेल में मिक्स हो जाता है जो हमारी स्कैल्प को नुकसान देता है.

जब हम गंदें बालों में तेल लगाते हैं तो इससे हमारे स्कैल्प पर खुजली की समस्या पैदा हो जाती हैं और कभी-कभी छोटे-छोटे दाने होने लगते हैं जिससे बाल अपना आप झड़ने लगते हैं इसलिए आप कभी भी गंदे स्कैल्प पर तेल न लगाएं बल्कि सिर्फ नीचें ले ऊपर तक बालों में लगाएं.