PM Modi Birthday Wishes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड से टॉलीवुड तक बधाइयों का तांता, अक्षय-कंगना ने ऐसे किया विश

अक्षय कुमार ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट करके लिखा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है. किसी जरूरतमंद की मदद करना, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना- यही छोटा सा वादा काफी है.

Pinterest
Antima Pal

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए. इस खास मौके पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला चला. राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं साझा कीं.

पीएम के जन्मदिन पर बॉलीवुड से टॉलीवुड तक बधाइयों का तांता

अक्षय कुमार ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट करके लिखा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है. किसी जरूरतमंद की मदद करना, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना- यही छोटा सा वादा काफी है. अक्षय ने उन्हें हैप्पी बर्थडे कहते हुए देश को प्रेरित करते रहने की कामना की.


मनोरंजन जगत में ऐसे मौके कम ही आते हैं जब इतने अलग-अलग भाषाओं और इंडस्ट्रीज के कलाकार एक साथ किसी एक व्यक्ति को बधाई देते दिखें. अक्षय कुमार से लेकर महेश बाबू और कंगना तक- सबने अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं. इससे साफ है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता फिल्मी दुनिया में भी काफी है.