देश ही नहीं विदेश से भी आई PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, पुतिन से ट्रंप तक जानें किस-किसने किया विश?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सिर्फ देशवासियों ने ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं ने भी बधाई दी है. बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सिर्फ देशवासियों ने ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं ने भी बधाई दी है. बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. पुतिन ने अपने संदेश में भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी की भूमिका का जिक्र किया. वहीं, ट्रंप की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं.
अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी का प्रभाव- पुतिन
पुतिन ने भारत-रूस रिश्तों को विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी बताया. पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत के लोग बहुत सम्मान देते हैं. सिर्फ यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनका प्रभाव है. रूसी राष्ट्रपति ने हाल की अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने बातचीत को महत्वपूर्ण, स्पष्ट और उपयोगी बताया.
पुतिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में भारत और रूस से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी बातचीत हुई. उन्होंने भविष्य में भी दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने की बात कही.
Also Read
अक्टूबर में पूरे होंगे पब्लिक सर्विस के 25 साल:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. वह गुरुवार को 76 वर्ष के हो गए. 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होंगे. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और तब से लगातार इस पद पर हैं.