Holi 2024: चेहरे पर नहीं आएंगे एक भी पिंपल, बस ऐसे रखें इस होली स्किन का ध्यान
Holi 2024: अगर आप होली भी खेलना चाहते हैं और अपनी सुंदरता से भी कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिसको आप फॉलो करें.
नई दिल्ली: होली का त्योहार अब कुछ ही दिन में आने वाला है, ऐसे में आपको हर जगह रंग दिखना शुरू हो गए होंगे. होली के आते ही हर तरफ माहौल रंगों से भर हो जाता है. मार्केट में भी आपको हर जगह पिचकारी, रंग, गुलाल, पापड़ और गुजिया दिखाई दे रही होगी और लोग इसे बहुत शौक से खरीद भी रहे हैं.
होली का त्योहार किसको नहीं पसंद है, हर कोई चाहता है कि होली के त्योहार में वह अपनों संग होली खेले, लड़के-लड़कियों में इसको लेकर काफी जोश होता है. जब होली खेलते हैं तब मजा तो बहुत आता है लेकिन इसके साथ ही रंग छुड़ाने के समय बहुत दिक्कत होती है और इस कारण चेहरे में पिंपल जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं जो हमारी खूबसूरती बिगाड़ती है. ऐसे में अगर आप होली भी खेलना चाहते हैं और अपनी सुंदरता से भी कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिसको आप फॉलो करें.
रंगों से अपने चेहरे को ऐसे बचाएं
टिप्स फॉलो करने से पहले एक चीज ध्यान रखें कि रंग अगर आर्गेनिक हो तो और अच्छा है क्योंकि यह आपके चेहरे पर बाकी रंगों से कम असर डालते हैं और चेहरा भी खराब नहीं करते हैं.
ड्राई स्किन
अगर आपकी ड्राई स्किन हैं तो आप होली खेलने से पहले कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखें. होली खेलने जाने से पहले चेहरे पर अच्छी मात्रा में तेल लगा लें, इसके लिए आप नारियल का तेल या फिर कोई भी तेल लगा सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर रंग का असर कम होगा और चेहरा आपका सुरक्षित रहेगा. ड्राई स्किन होने के कारण चेहरे पर रैशेज, पिंपल जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं.
ऑयली स्किन
अगर आपकी ऑयली स्किन हैं तो आपको एक बात का खास ख्याल रखना होगा कि चेहरे को अच्छे से मॉइश्चर करें. इसके लिए आपको अपने फेस पर अच्छा सा कोई मॉइश्चराइजर लगाना होगा जिससे आपके चेहरे पर एक लेयर बन जाती है और इस लेयर के कारण रंग या गुलाल चेहरे को उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाता है.
नॉर्मल स्किन
अगर आपकी नॉर्मल स्किन हैं तो ये तो आपके लिए प्लस प्वाइंट है क्योंकि इसमें आपको बस कोई अच्छा सा तेल या फिर मॉइश्चराइजर लगाना होगा.
और पढ़ें
- World Happiness Report 2024: बुजुर्गों की तुलना में कम खुश होती जा रही है युवा पीढ़ी, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- High Court News: प्रेग्नेंट नाबालिग पत्नी को ले गया हॉस्पिटल तो दर्ज हो गई रेप की FIR, अब हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
- EPFO Profile Update: EPFO अकाउंट में कितनी बार कर सकते हैं बदलाव, जान लें नियम?