menu-icon
India Daily

कोविड के नए वेरिएंट FLiRT की देश में दस्तक, सेहत के लिए कितना है खतरनाक?

New Covid Variant: अमेरिका सहित कई देशों में कोविड के नए वैरिएंट FLiRT यानी KP.2 ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है. महाराष्ट्र में अब इस वैरिएंट के लगभग 91 मामले सामने आए हैं.

India Daily Live
कोविड के नए वेरिएंट FLiRT की देश में दस्तक, सेहत के लिए कितना है खतरनाक?
Courtesy: Freepik

FLiRT Covid Variant: कोरोना का एक नया वेरिएंट FLiRT ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है. इस बार, ओमीक्रॉन के एक नए सबवेरिएंट की पहचान की गई है जिससे विदेशों में और अब भारत में भी कोविड मामलें बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में अब तक FLiRT नाम के इस नए कोविड-19 वेरिएंट के लगभग 91 मामले सामने आए हैं. 

पूरे अमेरिका में CDC ने FLiRT COVID-19 वेरिएंट में बढ़ोतरी की रिपोर्ट दी है जिसमें KP.2 स्ट्रेन के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(CDC) के अनुसार, पूरे अमेरिका में COVID-19 के कई वेरिएंट के साथ मिलकर एक नया वेरिएंट के रूप में फैल रहे हैं. इस पूरे ग्रुप को अमेरिका के साइंटिस्ट ने FLiRT  का नाम दिया है. इनमें से KP.2 वेरिएंट सबसे ज्यादा फेमस है. 

गर्मियों में तेजी से फैल सकता है

FLiRT कोरोना के कई वेरिएंट से मिलकर बना है. यह वेरिएंट ओमीक्रॉन के JN.1 की फैमिली से संबंधित है. विशेषज्ञ के मुताबिक यह गर्मियों के मौसम में तेजी से फैल सकता है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामले बेहद कम हैं लेकिन जैसे-जैसे देश भर में तापमान बढ़ रहा है इसके साथ संक्रमण की संख्या बढ़ने की संभावना भी है.

कोविड FLiRT वेरिएंट

विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेरिएंट शरीर में घुसकर अपने हिसाब से बदल सकता है. शुरुआत में इसका पता नहीं चलता लेकिन यह आगे चलकर SARS-CoV-2 जैसी गंभीर बीमारी में बदल सकता है. SARS-CoV-2 कोरोना वायरस का वेरिएंट है जो इंसान के सांस लेने वाली नली में इन्फेक्शन का कारण बनता है. इस दौरान लंग्स में काफी ज्यादा कफ हो जाता है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है. 

FLiRT के लक्षण

अगर आपको बुखार के साथ ठंड लगना या सिर्फ बुखार, लगातार खांसी, गला खराब होना, नाक बंद होना या नाक बहना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, थकान, स्वाद या किसी भी चीज का गंध नहीं आना, ठीक से सुनाई न देना, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में परेशानी जैसे लक्षण नजर आते हैं तो आप FLiRT गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं.